09 नवंबर को भाजपा प्रत्याशी कृष्णकांत ने कहा– भाजपा सरकार में हर महिलाओं को मिलेगा 12 हजार ,और 5 साल में पूरे 60000, पूरे क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा करेगी काम, एक बार दे अवसर भाजपा को, क्षेत्र की जनता दे रही अपना आशीर्वाद, लोक कलाकार उषा बारले का भी हुआ कार्यक्रम

09 <em>नवंबर को भाजपा प्रत्याशी कृष्णकांत ने कहा-- भाजपा सरकार में हर महिलाओं को मिलेगा 12 हजार ,और 5 साल में पूरे 60000, पूरे क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा करेगी काम, एक बार दे अवसर भाजपा को, क्षेत्र की जनता दे रही अपना आशीर्वाद</em>, लोक कलाकार उषा बारले का भी हुआ कार्यक्रम kshititech
9 नवंबर को भाजपा प्रत्याशी कृष्णकांत का जनसंपर्क कार्यक्रम

9 नवंबर को भाजपा प्रत्याशी कृष्णकांत ने कहा– भाजपा सरकार में हर महिलाओं को मिलेगा 12 हजार ,और 5 साल में पूरे 60000, पूरे क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा करेगी काम, एक बार दे अवसर भाजपा को, क्षेत्र की जनता दे रही अपना आशीर्वाद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृष्णकांत चंद्रा ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धमनी में जनसंपर्क कर ग्रामवासियों का आशीर्वाद लिया और भाजपा को वोट देने की अपील किया। ग्रामवासियों का उन्हे भरपूर स्नेह, आशीर्वाद मिला,कृष्णकांत चंद्रा धमनी ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और बसपा ने 15 सालो से क्षेत्रवासियों विकास के नाम पर धोखा देते हुए आ रही है, इनके कार्यकाल में जैजैपुर क्षेत्र विकास की रोना रो रही है, इन पार्टियों को सेवा करने का मौका मिल चुका है अब एक मौका भाजपा को भी देवे भाजपा जैजैपुर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेगी। आगे कहा कि अगर भाजपा की सरकार बनी तो छत्तीसगढ़ की सभी विवाहित महिलाओं को भाजपा सरकार प्रतिमाह 1 हजार दिया जाएगा जिससे नरीशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सके। भाजपा सरकार गरीब किसान मजदूर महिलाओं सहित बेरोजगार सभी के हित के लिए बेहतर से बेहतर कार्य करेगी यह देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है।

ग्राम संदूरस की प्रमुख मांग नाली निर्माण को पूरा करने का किया वादा,18 लाख गरीबी को पक्का मकान,बीपीएल परिवार में बेटी जन्म होने पर दिया जाएगा 1.50 लाख रुपए,भाजपा सरकार में सभी महिलाओं को मिलेगा 12 हजार

सक्ति-जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृष्णकांत चंद्रा 9 नवंबर की विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम संदूरस में पहुंचे और ग्रामवासियों का आशीर्वाद लेकर भाजपा को जीतने की अपील किया और विधायक बनने के बाद ग्राम संदूरस की प्रमुख मांग नाली निर्माण को पूरा करने का वादा किया,इस अवसर पर सुप्रसिद्ध पंडवानी लोक गायिका पद्मश्री से सम्मानित डॉक्टर उषा बारले ने अपनी प्रस्तुति दिया और भाजपा वोट देने की अपील किया। कार्यक्रम को देखने ग्रामवासियों की भीड़ उमड़ पढ़ी, जहां इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित कृष्णकांत चंद्रा ने सभी ग्रामवासियों से आशीर्वाद लिया और भाजपा जीतने की अपील किया,आगे कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो छत्तीसगढ़ की सभी विवाहित महिलाओं को भाजपा सरकार द्वारा प्रतिमाह 1 हजार दिया जाएगा।  प्रति एकड़ 21 क्विंटल में धान का 3100 रुपए समर्थन मूल्य दिया जाएगा। भूमिहीन मजदूरों को ₹10000 प्रतिवर्ष दिया जायेगा। 18 लाख पक्का मकान गरीबों को दिया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 लाख रूपया का इलाज मुक्त किया जाएगा,बीपीएल परिवार में बेटी के जन्मदिन पर ₹1.50 लाख दिया जाएगा। बेरोजगार युवाओं को नया व्यापार शुरू करने के लिया 50% सब्सिडी के साथ ब्याज मुक्त राशि दी जाएगी। 1 लाख सरकारी नौकरी दिया जाएगा

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading