25 मई को पराशक्ति ज्योतिष पीठम परिवार द्वारा अग्रसेन चौक में किया जाएगा राहगीरों को शरबत एवं ठंडे पानी का वितरण. महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती जी भरत महाराज के सानिध्य में होगा सेवा का कार्य




25 मई को पराशक्ति ज्योतिष पीठम परिवार द्वारा अग्रसेन चौक में किया जाएगा राहगीरों को शरबत एवं ठंडे पानी का वितरण. महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती जी भरत महाराज के सानिध्य में होगा सेवा का कार्य
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ राज्य एवं जिला मुख्यालय शक्ति की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था पराशक्ति ज्योतिष पीठम परिवार द्वारा 25 मई को सुबह 10:00 बजे जिला मुख्यालय शक्ति के अग्रसेन चौक में राहगीरों को शरबत एवं ठंडे पानी के वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए पराशक्ति ज्योतिष परिवार के सदस्य विद्वान पंडित बसंत आचार्य बसंत महाराज ने बताया कि वर्तमान में पढ़ रही भीषण गर्मी की प्रचंडता को देखते हुए एवं पुरुषोत्तम मास के इस अवसर पर महामंडलेश्वर परम पूज्य अमृतानंद सरस्वती जी भरत महाराज के सानिध्य में उपरोक्त सेवा का कार्यक्रम होगा। तथा इस अवसर पर आयोजक परिवार द्वारा राहगीरों को शरबत एवं ठंडा पानी वितरित किया जाएगा। आचार्य बसंत महाराज ने सभी सेवाभावी प्रबुद्ध जनों को इस अवसर पर उपस्थित होकर इस सेवा कार्य में सहभागी बनने का आग्रह किया है
छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित संस्था है परा शक्ति ज्योतिष परिवार
पराशक्ति ज्योतिष परिवार विगत कई दशकों से लगातार अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से धार्मिक कार्यों में अग्रणी संस्था है एवं महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती भरत जी महाराज के कुशल सानिध्य में जहां इस धार्मिक संस्था द्वारा पूरे वर्ष भर बड़े धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। तो वहीं विगत वर्षों राज्य की प्रसिद्ध धर्म की नगरी शिवरीनारायण में भी विशाल श्रीमद् भागवत कथा। शिव जी के अभिषेक कार्यक्रम तथा तुलसी विवाह कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। एवं देश के विभिन्न राज्यों में भी लगातार जहां कथाओं के माध्यम से श्रद्धालु भक्त जनों को जोड़कर सनातन धर्म की रक्षा के लिए कार्य किया जा रहा है। तो वहीं इस संस्था के माध्यम से समय-समय पर जरूरतमंदों की सेवा एवं रचनात्मक कार्यों को भी गति दी जाती है






