5 जून को उप संचालक कृषि विभाग शक्ति द्वारा गुजियाबोड में हुआ खेत बचाओ एवं धरती माता बचाओ अभियान के तहत कृषक चौपाल का कार्यक्रम। किसानों को उन्नत तकनीक की दी गई जानकारी

5 जून को उप संचालक कृषि विभाग शक्ति द्वारा गुजियाबोड में हुआ खेत बचाओ एवं धरती माता बचाओ अभियान के तहत कृषक चौपाल का कार्यक्रम। किसानों को उन्नत तकनीक की दी गई जानकारी kshititech
कृषि चौपाल का कार्यक्रम

कृषि विभाग शक्ति द्वारा 5 जून को गुजियाबोड में हुआ खेत बचाओ एवं धरती माता बचाओ अभियान के तहत कृषक चौपाल का कार्यक्रम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर प्रदेश के सभी स्थानों पर खेत बचाओ एवं धरती माता बचाओ अभियान का कार्यक्रम कृषि विभाग शक्ति द्वारा जोर को शोर से व्यापक रूप से किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में कृषि उपसंचालक शक्ति के दिशा निर्देशन में भी 5 जून को ग्राम गुजियाबोड में इस अभियान के तहत कृषक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित कृषि विभाग के अधिकारी- कर्मचारियों ने किसानों को संतुलित उर्वरक के उपयोग के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। तो वहीं किसानों को अपने खेतों में नैनो यूरिया। नैनो डीएपी के उपयोग की विधि एवं बीसीए कल्चर हरी खाद। ढेंचां प्लस मूंग का उपयोग करने की भी सलाह दी गई एवं किसानों को जागरुक करते हुए बताया गया कि वर्तमान में शासन द्वारा कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में नई उन्नत तकनीक का इस्तेमाल करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। तथा किसान प्राकृतिक खेती को भी अधिक से अधिक अपनाय एवं प्राकृतिक खेती की तरफ अग्रसर हो। जिससे किसानों को और अधिक समृद्धि एवं खुशहाली मिलेगी। कृषक चौपाल कार्यक्रम के दौरान पंचायत के सरपंच चेतन प्रसाद साहू एवं पंचगणों सहित कृषि विभाग शक्ति से आर ए ई ओ योगेश भारद्वाज प्रमुख रूप से मौजूद रहे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading