शक्ति के मां दुर्गा उत्सव समिति के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बरसेगा माता रानी का खजाना, रजत जयंती महोत्सव पर मिलेंगे आपको विशेष उपहार, 65 शानदार उपहार दिए जाएंगे विशेष योजना में, चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है




शक्ति के मां दुर्गा उत्सव समिति के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बरसेगा माता रानी का खजाना, रजत जयंती महोत्सव पर मिलेंगे आपको विशेष उपहार
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- शक्ति शहर के बुधवारी बाजार में शंकर सेल्स के पास विगत 24 वर्षों से लगातार आदि शक्ति मां जगदंबे की स्थापना कर नवरात्रि के पावन मौके पर भव्य दुर्गा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, 22 सितंबर 2025 से प्रारंभ होने जा रहे नवरात्र पर्व को लेकर मां दुर्गा उत्सव समिति ने अपनी स्थापना के सफलतम 25 वर्ष पूर्ण किए हैं, इस अवसर पर समिति द्वारा रजत जयंती वर्षगांठ के रूप में इस पूरे नवरात्र महोत्सव को मनाया जाएगा तथा समिति द्वारा विभिन्न प्रकार के आकर्षक उपहार माता रानी के खजाने के रूप में रखे गए हैं जो की भक्तों को वितरित किए जाएंगे इस संबंध में मां दुर्गा उत्सव आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि शक्ति शहर के श्रद्धालु भक्त जनों के सहयोग से माँ दुर्गा उत्सव समिति सक्ती इस वर्ष के आयोजन में आप सभी को सह परिवार सादर आमंत्रित कर रही है एवंवरजत जयंती महोत्सवकी गौरवशाली 25 वीं वर्षगांठ पर माँ की कृपा से हम आपके लिए लेकर आए हैं-माँ का उपहार जिसके लिए भक्त जनों को देने होंगेसहयोग राशि के रूप में मात्र – ₹151/-रुपये, तथा इस योजना में कुल 65 आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं,जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में इलेक्ट्रिक स्कूटी, द्वितीय पुरस्कार के रूप में रेफ्रिजरेटर,तृतीय पुरस्कार के रूप में वाशिंग मशीन, चतुर्थ पुरस्कार के रूप में स्मार्ट एलईडी टीवी, पांचवें पुरस्कार के रूप में रेंजर साइकिल,होम थिएटर, मिक्सर ग्राइंडर, इंडक्शन, सिल्वर सेट, एयरपॉड्स सहित विभिन्न प्रकार के उपहार माता रानी के खजाने के रूप में आपको मिलेंगे, समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष पूरे आयोजन को लेकर जहां वृहद रूप से इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है, तो वही दुर्गा पूजा प्रारंभ होने से लेकर अंतिम विसर्जन तक प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के जस गीत एवं भजनों का कार्यक्रम भी होगा एवं माता रानी की कृपा से तथा श्रद्धालु भक्त जनों के सहयोग से प्रतिदिन सवामनी के प्रसाद भी लगाए जाएंगे,कार्यक्रम स्थान – बुधवारी बाज़ार रोड सक्ति होंगा एवम विजेता भक्तों को पुरस्कार वितरण 5 अक्टूबर को धूमधाम के साथ किया जाएगा, उपरोक्त कार्यक्रम से संबंधित किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी के लिए माँ दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों के संपर्क सूत्र – 7470991919, 7000286338, 8349882288, 7805969817 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है


