24 अगस्त को शक्ति से तुरी धाम की निकलेगी कावड़ यात्रा. सुबह 7:00 महामाई दाई मंदिर शक्ति से प्रारंभ होकर तुरीधाम में होगा जलाभिषेक तथा भंडारा प्रसाद का आयोजन. जिला पंचायत सदस्य राजा धर्मेंद्र सिंह एवं आयुष शर्मा अन्नपूर्णा बाराद्वार ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर की प्रसिद्ध मां महामाई दाई मंदिर से आगामी 24 अगस्त 2026 दिन- सोमवार को सुबह 7:00 से तुरी धाम की कावड़ यात्रा निकाली जाएगी। उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला पंचायत शक्ति के सदस्य राजा धर्मेंद्र सिंह एवं आयुष शर्मा अन्नपूर्णा बाराद्वार ने बताया कि सुबह 7:00 बजे पूजा अर्चना के साथ ही कावड़ यात्रा प्रारंभ होगी जो की शक्ति से तुरी धाम तक निकाली जाएगी एवं तुरी धाम में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के साथ ही विशेष पूजा अर्चना भी होगी।तत्पश्चात भंडारा प्रसाद कई आयोजन किया गया है। जिला पंचायत सदस्यों ने बताया की कावड़ यात्रा को लेकर शिव भक्तों में भारी उत्साह है।एवं इस यात्रा मार्ग में भी जगह-जगह कावड़ियों का स्वागत किया जाएगा