21 अगस्त को शक्ति जिले के कलेक्टर अमृत विकास टोपनो के मुख्य आतिथ्य में शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती में नवप्रवेशित छात्र छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम संपन्न. महाविद्यालय परिवार ने कलेक्टर साहब का किया सम्मान




शक्ति जिले के कलेक्टर अमृत विकास टोपनो के मुख्य आतिथ्य में शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती में नवप्रवेशित छात्र छात्राओं के लिए “दीक्षारंभ कार्यक्रम संपन्न
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के दिशानिर्देशानुसार शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती में “दीक्षारंभ कार्यक्रम”संपन्न हुआ।मुख्य अतिथि श्री अमृत विकास टोपनो कलेक्टर जिला सक्ती ,विशिष्ट अतिथि चेतन साहू (जनभागीदारी समिति), रीता पटेल,गीता जायसवाल, नरेंद्र साहू, राम सिंह सिडार,प्रकाश साहू ,की उपस्थिति में आरंभ हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य डॉ डी पी पाटले द्वारा किया गया।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि माननीय कलेक्टर महोदय,और अन्य अतिथियों द्वारा पूजा अर्चना कर के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।सरस्वती वंदना डॉ महेंद्र यादव द्वारा प्रस्तुत किया गया।स्वागत की कड़ी में संस्था के प्राचार्य डॉ डी पी पाटले द्वारा कलेक्टर अमृत विकास टोपनो का पुष्पगुच्छ और बैज लगाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात चेतन साहू अध्यक्ष जनभागीदारी समिति का स्वागत प्रो अजय देवांगन,रीता पटेल का स्वागत प्रो डॉ शकुंतला राज,गीता जायसवाल का प्रो ऋतु पटेल,नरेंद्र साहू का प्रो ललित सिंह, राम सिंह सिडार का डॉ महेंद्र यादव, प्रकाश साहू का स्वागत डॉ टी पी टंडन द्वारा किया गया । स्वागत भाषण प्राचार्य डॉ डी पी पाटले द्वारा दिया गया और कलेक्टर महोदय को आतिथ्य स्वीकार करने के लिए महाविद्यालय परिवार की ओर से धन्यवाद दिया गया।तत्पश्चात कलेक्टर महोदय ने सभी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना देते हुए कहा कि आप सभी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहिए आप युवा है देश के भविष्य है ।उन्होंने कहा कि महाविद्यालय हर पल जिला प्रशासन का सहयोग किए है हम सब एक दूसरे के सहयोग करते हुए अपने जिले के विकास में सहयोग देते रहेंगे ।तत्पश्चात चेतन साहू अध्यक्ष जनभागीदारी समिति ने भी छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।इसी क्रम में रीता पटेल,गीता जायसवाल रामसिंह सिडार,प्रकाश साहू,नरेंद्र साहू ने भी सभी छात्रों को पढ़ाई का महत्व बताते हुए शुभकामना दिए।अंत में महाविद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य डॉ डी पी पाटले द्वारा कलेक्टर महोदय को मोमेंटो और शाल भेंट किए।राष्ट्रीय सेवा योजना जिला सक्ती परिवार की ओर से भी प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक द्वारा कलेक्टर महोदय को मोमेंटो भेंट किए। तत्पश्चात नई शिक्षा नीति के जिला स्तरीय मास्टर ट्रैनर प्रो अजय देवांगन ने सेमेस्टर सिस्टम और नई शिक्षा नीति के बारे में विस्तार से जानकारी दिए।इसी क्रम में प्रो डॉ शकुंतला राज, प्री सोमेश कुमार घिटोड़े प्रो ऋतु पटेल प्रो ललित सिंह के द्वारा भी अपने अपने विषयों के आधार पर सेमेस्टर सिस्टम के बारे में जानकारी प्रदान किए।अंत में सभी अतिथियों का धन्यवाद देते हुए आभार प्रदर्शन प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े द्वारा किया गया ।कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ,और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।







