14 जून को जैजैपुर में होगा राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन. भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा शक्ति ने की है पहल. रक्तदान के प्रति जागरूकता लाने हो रहा प्रयास

14 जून को जैजैपुर में होगा राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन. भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा शक्ति ने की है पहल. रक्तदान के प्रति जागरूकता लाने हो रहा प्रयास kshititech
आओ आप हम सभी रक्तदान करें
14 जून को जैजैपुर में होगा राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन. भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा शक्ति ने की है पहल. रक्तदान के प्रति जागरूकता लाने हो रहा प्रयास kshititech
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा शक्ति

14 जून को जैजैपुर में होगा राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन. भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा शक्ति ने की है पहल

शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा शक्ति द्वारा आगामी 14 जून 2026 को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए शक्ति जिले की मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी तथा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा शक्ति की सचिव डॉक्टर श्रीमती पूजा अग्रवाल ने बताया कि इडियन रेडक्रॉस सोसायटी छ.ग. राज्य शाखा रायपुर के पत्र क्र / रक्तदाता दिवस/27/2026 रायपुर दिनांक 12.05 2026 के अनुसार शक्ति जिले के माननीय जिलाधीश एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा शक्ति के अध्यक्ष श्री अमृत विकास तोपनो जी के मार्गदर्शन में 14 जून 2026 को स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाया जाना है। जिसका उद्देश्य अधिकतम लोगों को नियमित रूप से रक्तदान करने के लिये प्रोत्साहित करना एवं रक्तसंग्रह को अनुकूलित करना है। सचिव डॉक्टर श्रीमती पूजा अग्रवाल ने जिले के समस्त नागरिकों एवं सम्माननीय सदस्यों से आग्रह किया है कि इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में आकर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करे। रक्त दान शिविर 14.06.2026 को सामु स्वा केन्द्र जैजैपुर में अयोजित किया जाना है। डॉक्टर श्रीमती पूजा अग्रवाल ने बताया कि आप सभी का सक्रिय सहयोग एवं नेतृत्व इस शिविर को जिला स्तर पर एक उत्कृष्ट उदाहरण के रूप में स्थापित करेगा।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading