नगर पंचायत बाराद्वार के अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने बाराद्वार के रेलवे स्टेशन में रेल यात्री सुविधाओं के लिए सांसद कमलेश जांगड़े से मुलाकात कर रखी मांग. नारायण ने कहा- शहर में रेल यात्री सुविधाओं के लिए पहल की है आवश्यकता. सांसद जी से मिला मांग के अनुरूप कार्यों को स्वीकृति दिलाने का आश्वासन

नगर पंचायत बाराद्वार के अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने बाराद्वार के रेलवे स्टेशन में रेल यात्री सुविधाओं के लिए सांसद कमलेश जांगड़े से मुलाकात कर रखी मांग. नारायण ने कहा- शहर में रेल यात्री सुविधाओं के लिए पहल की है आवश्यकता. सांसद जी से मिला मांग के अनुरूप कार्यों को स्वीकृति दिलाने का आश्वासन kshititech
सांसद कमलेश जांगड़े एवं नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे

नगर पंचायत बाराद्वार के अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने बाराद्वार के रेलवे स्टेशन में रेल यात्री सुविधाओं के लिए सांसद कमलेश जांगड़े से मुलाकात कर रखी मांग. नारायण ने कहा- शहर में रेल यात्री सुविधाओं के लिए पहल की है आवश्यकता

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -नगर पंचायत बाराद्वार के ऊर्जावान भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े से बाराद्वार शहर के रेलवे स्टेशन में विभिन्न रेल यात्री सुविधाओं के लिए मांग की है। श्री कुर्रे ने सांसद जी से मुलाकात कर उन्हें बाराद्वार रेल्वे स्टेशन स्थित रेल्वे फाटक के दोनों ओर शेड निर्माण कार्य कार्य कराये जाने संबंधी मांग पत्र देते हुए बताया है कि नगर पंचायत नया बाराद्वार सीमान्तर्गत स्थित बाराद्वार रेल्वे स्टेशन भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना अमृत मिशन के अंतर्गत आता है, जिसमें वर्तमान में रेल्वे स्टेशन के सौंदर्गीकरण का कार्य चल रहा है। चूंकि रेल्वे स्टेशन के पास स्थित रेल्वे फाटक जो कि घनी आबादी क्षेत्र से लगकर है, एवं आये दिन हजारों लोगों का आवागमन उक्त फाटक से होता है। उक्त फाटक के पास रेक प्वाइंट होने के कारण आये दिन लोडिंग अनलोडिंग की रेक लगती है, एवं मुम्बई-हावड़ा रूट होने से यात्री एवं मालगाड़ियों के आवागमन का अत्यंत दबाव रहता है, यह एक व्यस्ततम रेल मार्ग है, इन सब कारणों से उक्त रेल्वे फाटक दिन में करीब 6-7 घंटे बंद रहता है। उक्त रेल्वे फाटक पर ओव्हरब्रिज निर्माण भी प्रस्तावित था, परंतु उक्त कार्य अभी प्रारंभ होता नहीं दिख रहा है। रेल्वे फाटक से आवागमन करने वाले हजारों यात्रियों को ग्रीष्म ऋतु में घंटो तक फाटक के दोनों ओर कड़ी धूप में खड़ा रहना पड़ता है, जिससे यात्रियों को सन स्ट्रोक (लू) लगने तथा आये दिन स्वास्थ्यगत परेशानियां हो रही है।अतः माननीय सांसद महोदया जी से विनम्र अनुरोध है कि बाराद्वार रेल्वे स्टेशन स्थित रेल्वे फाटक के दोनों ओर यात्रियों की सुविधा हेतु शेड निर्माण कार्य कराये जाने हेतु उचित कार्यवाही कराने की महान कृपा करें, ताकि आगामी ग्रीष्म ऋतु में क्षेत्र की जनता को भीषम धूप से निजात मिल सके।

नगर पंचायत नया बाराद्वार सीमान्तर्गत रेल्वे स्टेशन के पास स्थित साइडिंग क्रमांक 1,2,3 में लगने वाले डोलोमाइट गिट्टी डस्ट की रेक को बंद कर सिर्फ खाद्यान्न एवं फर्टिलाईजर्स लोडिंग/अनलोडिंग रेक लगाने की करी मांग

नगर पंचायत बाराद्वार के अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने सांसद जी से मुलाकात के दौरान प्रेषित पत्र में बताया है कि नगर पंचायत नया बाराद्वार सीमान्तर्गत स्थित बाराद्वार रेल्वे स्टेशन भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना अमृत मिशन के अंतर्गत आता है, जिसमें वर्तमान में रेल्वे स्टेशन के सौंदर्गीकरण का कार्य चल रहा है। चूंकि रेल्वे स्टेशन के पास स्थित साइडिंग क. 1,2,3 रेल्वे स्टेशन एवं घनी आबादी क्षेत्र से लगकर है, जिस पर डोलोमाइट गिट्टी एवं डस्ट की रेक लगाई जाती है, जिससे बहुत अधिक मात्रा में धूल उड़ती है जिसके कारण स्टेशन एवं आबादी क्षेत्र में बहुत ज्यादा प्रदूषण होता है। स्टेशन में आने वाले यात्रियों एवं आसपास के नागरिकों को धूल डस्ट के कारण बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है एवं गंभीर बीमारी होने का खतरा बना हुआ है। इतना ही नहीं प्रतिदिन हजारों व्यक्तियों द्वारा बाराद्वार स्टेशन से ट्रेन में आवागमन किया जाता है। जिसमें आम जनता में बाराद्वार रेल्वे स्टेशन में रेक पाईंट में डोलोमाइट गिट्टी लोड होने के कारण सरकार के प्रति आकोश दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। चूंकि बाराद्वार रेल्वे सीमान्तर्गत वर्तमान में नए रेक पाईंट का भी निर्माण कर लिया गया है। जो कि नगर सीमा एवं रेल्वे स्टेशन से लगभग 3 कि.मी. की दूरी पर है। अगर उक्त नये रेक पाईंट पर डोलोमाईट गिट्टी डस्ट की रेक लोडिंग कराई जाती है एवं साइडिंग क. 1,2,3 पर सिर्फ खाद्यान्न एवं फर्टिलाईजर्स की रेक लोडिंग की जाती है, तो रेल्वे को आय में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होगी एवं केन्द्र सरकार व माननीय प्रधानमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना अमृत मिशन का लाभ भी बाराद्वार रेल्वे स्टेशन से यात्रा करने वाले आम नागरिकों को एवं आबादी क्षेत्र के नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा।अतः माननीय महोदया जी से निवेदन है कि नगर की प्रमुख समस्या पर गंभीरता से विचार करते हुए उक्त समस्या का निदान कराने की महान कृपा करेंगे।

दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के अंतर्गत अमृत मिशन अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्य में बाराद्वार रेल्वे परिक्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्य कराये जाने संबंधी करी मांग

शक्ति -नगर पंचायत बाराद्वार के अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने सांसद जी से मुलाकात के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के अन्तर्गत अमृत मिशन के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्य में बाराद्वार रेल्वे परिक्षेत्र में निम्न निर्माण कार्य जनहित में अत्यंत आवश्यक बताते हुए कहां है कि वार्ड क. 8 में रेल्वे क्षेत्र अन्तर्गत रेल्वे कालोनी से नहर साइफन तक सीसी रोड नाली निर्माण एवं स्ट्रीट लाइट स्थापना कार्य ।वार्ड क. 3. 4 में रेल्वे क्षेत्र अंतर्गत रेल्वे फाटक से मस्जिद तक सीसी रोड, नाली निर्माण एवं स्ट्रीट लाइट स्थापना कार्य। अतः आपसे अनुरोध है कि नगर क्षेत्रान्तर्गत आम नागरिकों की मांग एवं आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए उक्त निर्माण कार्य कराये जाने का कष्ट करेंगे।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading