सक्ती में जन सेवार्थ पानी टैंकर का लोकार्पण- नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा- अग्रवाल समाज ने नगर पालिका पर किया विश्वास, हमें सौपी पानी टैंकर, यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी, अग्रवाल सेवा समिति द्वारा प्रदत पानी टैंकर का हुआ 8 मई को लोकार्पण, शहर में पानी की कमी दूर करने सहायक होगी नई टैंकरे, अग्रवाल सेवा समिति के सदस्य भी रहे मौजूद

सक्ती में जन सेवार्थ पानी टैंकर का लोकार्पण- नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा- अग्रवाल समाज ने नगर पालिका पर किया विश्वास, हमें सौपी पानी टैंकर, यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी, अग्रवाल सेवा समिति द्वारा प्रदत पानी टैंकर का हुआ 8 मई को लोकार्पण, शहर में पानी की कमी दूर करने सहायक होगी नई टैंकरे, अग्रवाल सेवा समिति के सदस्य भी रहे मौजूद kshititech
श्री अग्रवाल सेवा समिति द्वारा प्रदत्त पानी टैंकर का लोकार्पण कार्यक्रम

जन सेवार्थ पानी टैंकर का लोकार्पण- नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा- अग्रवाल समाज ने नगर पालिका पर किया विश्वास, हमें सौपी पानी टैंकर, यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी, अग्रवाल सेवा समिति द्वारा प्रदत पानी टैंकर का हुआ 8 मई को लोकार्पण

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- 8 मई को नगर पालिका कार्यालय परिसर शक्ति में श्री अग्रवाल सेवा समिति परिचय सम्मेलन ग्रुप द्वारा प्रदत दो नग 4000 लीटर क्षमता वाली पानी टैंकर के लोकार्पण अवसर पर नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज ने नगर पालिका शक्ति पर भरोसा जताते हुए पानी की टैंकर संचालन के लिए सौंपी है, यह हमारी सबसे बड़ी पूंजी है, तथा मैं विश्वास दिलाता हूं की शक्ति शहर में पानी टैंकर का सदुपयोग होगा एवं वर्तमान में चल रही ग्रीष्म ऋतु की प्रचंडता को देखते हुए लोगों तक समय पर पानी पहुंचेगा तथा ग्रीष्म ऋतु के अलावा पूरे वर्ष भर विभिन्न प्रकार के सार्वजनिक कार्यों में भी आवश्यकता अनुसार लोगों को इस पानी टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाएगा, श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका शक्ति आपकी अपनी संस्था है,तथा इस संस्था पर आपका विश्वास एवं भरोसा हम सबके लिए एक बड़ी बात है,तथा हमने नगर पालिका क्षेत्र शक्ति में जनहित के लिए सदैव कार्य किया है, एवं आने वाले समय में भी मैं विश्वास दिलाता हूं कि नगर पालिका शक्ति सर्व वर्ग एवं शहर के विकास के लिए काम करेगी

इस अवसर पर अग्रवाल सेवा समिति परिचय सम्मेलन ग्रुप शक्ति की ओर से वरिष्ठ सदस्य रामअवतार अग्रवाल एवं राजेश अग्रवाल ने कहा कि शहर में पानी की समस्या गर्मी में काफी रहती है, एवं वर्षभर लोगों को पानी की आवश्यकता पड़ती है, जिसे देखते हुए अग्रवाल सेवा समिति ने यह पहल की है,तथा अग्रवाल सेवा समिति के माध्यम से हम उन सभी अग्रवाल बन्धुओ का धन्यवाद व्यापित करते हैं, जिन्होंने इस समिति को अपना सहयोग प्रदान किया, इस अवसर पर विद्वान पंडित संजय पांडेय ने विधिवत्त पूजा अर्चना करवा कर टैंकर का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न कराया तथा नगर पालिका परिषद शक्ति में 8 मई को आयोजित श्री अग्रवाल सेवा समिति परिचय सम्मेलन ग्रुप शक्ति द्वारा प्रदत दो नग पानी टैंकर 4000 लीटर क्षमता वाली के लोकार्पण अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, अग्रवाल सेवा समिति के राजेश अग्रवाल जेपी जनरल स्टोर, छेदीलाल गर्ग,भोलूराम अग्रवाल,हरिओम अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल लाला, मनीष कथूरिया, अभिषेक अग्रवाल श्री अनुराग, राधेश्याम अग्रवाल राधे ट्रक वाले राकेश अग्रवाल शांति पैलेस,राहुल अग्रवाल,राजेश सराफ,तनवीर अहमद सोनू कुरैशी,गोपाल अग्रवाल सहित काफी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे

ज्ञात हो कि विगत वर्षों श्री अग्रवाल सेवा समिति परिचय सम्मेलन ग्रुप द्वारा अग्रवाल समाज के बंधुओ के सहयोग से शहर के कमला हरी एवेन्यू में अग्रवाल समाज के विवाह योग्य युवक यूवतियों का दो दिवसिय परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया था,तथा इस समिति द्वारा एक रचनात्मक कार्य के रूप में इस कार्यक्रम को के साथ संपन्न कराया गया तथा समिति ने रचनात्मक कार्यों के साथ-साथ ऐसे स्थाई सेवा की सोच को लेकर पानी टैंकर के रूप में नगर पालिका शक्ति को प्रदत कर एक बड़ी पहल की है,जिस पर शक्ति शहर सहित विभिन्न स्थानों से अग्रवाल समाज ने भी श्री अग्रवाल सेवा समिति शक्ति का आभार एवं साधुवाद ज्ञापित किया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading