शक्ति एवं जांजगीर चांपा जिले के नगर पालिका- नगर पंचायतो की समीक्षा बैठक लेंगे नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव.20 अगस्त को जांजगीर में प्रस्तावित है बैठक. शहरों में अब दिखेगी विकास की गति




शक्ति एवं जांजगीर चांपा जिले के नगर पालिका- नगर पंचायतो की समीक्षा बैठक लेंगे नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव.20 अगस्त को जांजगीर में प्रस्तावित है बैठक
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -आने वाले समय में शहरी क्षेत्र में विकास के कामों को और अधिक गति देने के लिए छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन विकास मंत्री अरुण साव आगामी 20 अगस्त 2026 दिन- बुधवार को शाम 4:00 बजे जिला मुख्यालय जांजगीर में शक्ति जिला एवं जांजगीर चांपा जिले के नगर पालिका।नगर पंचायतो के मुख्य नगर पालिका अधिकारी।उपयंत्री एवं लेखापाल की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे तथा बैठक को लेकर जहां उसकी कार्य सूची संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को प्रेषित कर दी गई है। तो वही इस बैठक का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय जांजगीर चांपा में किया गया है। जिसमें नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव अधोसरंचना मद पोर्टल (टाइड/अनटाइंड ग्राण्ट)।15वें वित्त आयोग।मुक्तिधाम योजना।रैन वाटर हार्वेस्टिंग।गौधाम योजना।नालंदा परिसर।बिजली बिल प्रधानमंत्री आवास योजना।ए.बी.सी. रूल्स।राजस्व वसूलीसी.एम. हेल्पलाईन।लंबित वेतन भुगतान।अमृत मिशन / जल आवर्धन योजना।एस.टी.पी.।प्रधानमंत्री स्वनिधि योजनासहित अन्य विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा एवं समीक्षा करते हुए दिशा निर्देश देंगे







