₹35 किलो में प्याज उपलब्ध करवाएगी मोदी सरकार. आज से सब्सिडी में मिलेंगी लोगों को प्याज




₹35 किलो में प्याज उपलब्ध करवाएगी मोदी सरकार. आज से सब्सिडी में मिलेंगी लोगों को प्याज
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -केंद्र ने राष्ट्रीय राजधानी में प्याज की खुदरा बिक्री 35 रुपये प्रति किलोग्राम की सब्सिडी दर पर गुरुवार से शुरू करने का निर्णय लिया है। दिल्ली के अलावा चेन्नई, मदुरै, एर्नाकुलम और गुवाहाटी में भी प्याज की सप्लाई भेजी जा रही है।केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी गुरुवार को सब्सिडी बिक्री का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी उपभोक्ता मामले मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। बाजार में जारी किया जा रहा प्याज 2026 के लिए उत्पादक राज्यों में रखे गए 1.21 लाख टन के बफर स्टॉक से लिया गया है। यह खुदरा बिक्री तीन एजेंसियों नाफेड, एनसीसीएफ और केंद्रीय भंडार के माध्यम से की जाएगी।







