मैदानी क्षेत्रों में मितानिनों का कार्य प्रशंसनीय, राज्य सरकार ने बढ़ई मितानिनों की प्रोत्साहन राशि- डॉ चरणदास महंत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा, महंत दंपत्ति ने किया मितानिनो को चार-चार हजार रुपये की स्वेच्छा अनुदान राशि का चेक वितरण

मैदानी क्षेत्रों में मितानिनों का कार्य प्रशंसनीय, राज्य सरकार ने बढ़ई मितानिनों की प्रोत्साहन राशि- डॉ चरणदास महंत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा, महंत दंपत्ति ने किया मितानिनो को चार-चार हजार रुपये की स्वेच्छा अनुदान राशि का चेक वितरण kshititech
19 मई को स्वास्थ्य मितानिन कार्यक्रम को संबोधित करते विधानसभा अध्यक्ष महंत
मैदानी क्षेत्रों में मितानिनों का कार्य प्रशंसनीय, राज्य सरकार ने बढ़ई मितानिनों की प्रोत्साहन राशि- डॉ चरणदास महंत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा, महंत दंपत्ति ने किया मितानिनो को चार-चार हजार रुपये की स्वेच्छा अनुदान राशि का चेक वितरण kshititech
स्वास्थ्य मितानिन कार्यक्रम में चेक वितरण करते महंत दंपत्ति
मैदानी क्षेत्रों में मितानिनों का कार्य प्रशंसनीय, राज्य सरकार ने बढ़ई मितानिनों की प्रोत्साहन राशि- डॉ चरणदास महंत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा, महंत दंपत्ति ने किया मितानिनो को चार-चार हजार रुपये की स्वेच्छा अनुदान राशि का चेक वितरण kshititech
19 मई को छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के नए संभागीय कार्यालय का शुभारंभ करते विधानसभा अध्यक्ष महंत

मैदानी क्षेत्रों में मितानिनों का कार्य प्रशंसनीय, राज्य सरकार ने बढ़ई मितानिनों की प्रोत्साहन राशि- डॉ चरणदास महंत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा, महंत दंपत्ति ने किया मितानिनो को चार-चार हजार रुपये की स्वेच्छा अनुदान राशि का चेक वितरण

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत नवगठित सक्ती जिला अंतर्गत विकासखंड सक्ती के सांस्कृतिक भवन में ब्लॉक स्तरीय मितानिन सम्मान सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुवात छत्तीसगढ राजगीत से किया गयाविधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मितानिन दिन रात देखे बिना सेवा करती हैं, उनकी सेवा का कोई मूल्य नहीं, वह अमूल्य है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आप लोगों के बेहतर कार्य और फील्ड में आने वाली समस्याओं को देखते हुए सम्मान निधि बढ़ाया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अच्छे कार्य किए जाने में मितानिनो का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता हैमैदानी क्षेत्रों में मितानिन सबसे अच्छा और प्रशंसनीय कार्य कर रही है। विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर महंत ने कहा कि आप लोगों के हर दुख दर्द को मैं समझ रहा हूं और इन्हें दूर करने का प्रयास जरूर करूंगा। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने मितानिनों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रति मितानिन चार हजार रूपये के स्वेच्छा अनुदान राशि का चेक और रामचरित मानस,हनुमान चालीसा देकर सम्मानित किया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कहा कि नारी के पास परिवारिक कार्यों की बड़ी जिम्मेदारी होती है और इस जिम्मेदारी के साथ साथ अन्य कार्यों की जिम्मेदारी भी संभाल पाना कितना कठिन होता है फिर भी आज कई क्षेत्रों में नारी शक्ति कार्य कर रही है और नव भारत निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहीं है क्योंकि एक नारी ही शिक्षित सफल परिवार का निर्माण करती है। मितानिनों को चेक के साथ उपहार स्वरूप रामचरित मानस तथा हनुमान चालीसा भी भेंट किया गया है जिससे की वो एक सभ्य, शिष्टाचारी , परिवार निर्माण कर नव भारत निर्माण में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहें। इस अवसर पर शेष राज हरवंश सदस्य रोजगार गारंटी परिषद , नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा जायसवाल,नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, राघवेन्द्र सिंह, दादू जयसवाल , रीना गेवडिन, गुलजार सिंह ठाकुर ,साधेश्वर गबेल, नरेश गेवाडीन ,गिरधर जयसवाल , पिंटु ठाकुर, अमित राठौर , भवानी, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना पुलिस अधीक्षक श्री एम आर आहिरे सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे,मितानिन कार्यक्रम में जिला समन्वयक प्रदीप डांगसेना ने मितानिनों के कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने ग्राम सुवाडेरा और मसनियाकला में दी विकास कार्यों की सौगात

सक्ती- छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सक्ती जिले के ग्राम सुवाडेरा और मसनियाकला में अनेक विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने ग्राम सुवाडेरा में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के संभागीय कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम मसनियाकला के प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति मर्यादित मसनियाखुर्द में 25 लाख रूपये से अधिक लागत राशि के नवनिर्मित समिति कार्यालय एवं गोदाम भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही तेरह लाख रूपये से अधिक लागत राशि के किसान कुटीर निर्माण कार्य रगजा और तेरह लाख रूपये से अधिक लागत राशि के किसान कुटीर निर्माण कार्य अमलडीहा का भूमि पूजन किया,कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। गांव के किसान गरीब कैसे आगे बढ़े इस पर कार्य किया जा रहा है। गांव का हर व्यक्ति अपने पैरों पर खड़े होकर आत्मनिर्भर बने इसके लिए राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान मजदूर न्याय योजना, नरवा, गरुआ, घुरवा, बाड़ी जैसी अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में राज्य सरकार द्वारा एक एकड़ में 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा भी की गई है। जो किसानों के लिए बहुत ज्यादा लाभप्रद है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए 2500 रूपये बेरोजगारी भत्ता भी दिया जा रहा है तथा आने वाले समय में शिक्षा सड़क रोजगार आदि दिशा में भी और बेहतर कार्य करने का प्रयास किया जाएगा। इसी प्रकार कार्यक्रम को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष श्री प्रमोद नायक और राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने भी संबोधित किया। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा 725 नए सेवा सहकारी समिति बनाए गए हैं तथा प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा भी की गई है जो किसानों के आर्थिक विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगी,इस अवसर पर सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा श्रीमती ज्योतसना महंत, कांग्रेस कमेटी जिलाअध्यक्ष श्री राघवेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव इंजि. रवि पाण्डेय, जनपद पंचायत सक्ती राजेश राठौर, गुलजार सिंह, अध्यक्ष प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति मसनियाखुर्द रमेश कुमार गबेल, संस्था प्रबंधक प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति मसनियाखुर्द आशुतोष जायसवाल, कमिश्नर छत्तीसगढ हाऊसिंग बोर्ड सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे सहित संबंधित अधिकारी और बड़ी संख्या में सम्मानित नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे

मैदानी क्षेत्रों में मितानिनों का कार्य प्रशंसनीय, राज्य सरकार ने बढ़ई मितानिनों की प्रोत्साहन राशि- डॉ चरणदास महंत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा, महंत दंपत्ति ने किया मितानिनो को चार-चार हजार रुपये की स्वेच्छा अनुदान राशि का चेक वितरण kshititech
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति में संपन्न मितानिनों को चेक वितरण कार्यक्रम

हाउसिंग बोर्ड के नए कार्यालय का उद्घाटन समारोह

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading