ग्राहकों को लुभाने भ्रामक दावे-डाबर के कई प्रोडक्ट्स पर FSSAI की कार्रवाई, ‘100% प्योर’ वाले दावों पर लगाया बैन

ग्राहकों को लुभाने भ्रामक दावे-डाबर के कई प्रोडक्ट्स पर FSSAI की कार्रवाई, ‘100% प्योर’ वाले दावों पर लगाया बैन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -FSSAI ने डाबर इंडिया लिमिटेड के कई प्रोडक्ट्स पर ‘100 प्रतिशत’ प्राकृतिक और जैविक दावों के साथ बिक्री पर रोक लगा दी है. जांच में पाया गया कि डाबर की वेबसाइट और प्रोडक्ट्स पर भ्रामक दावे जैसे ‘100% नेचुरल’, ‘100% प्योर’, ‘100% ऑर्गेनिक’ लगाए गए थे. FSSAI ने इसे खाद्य सुरक्षा कानूनों का उल्लंघन बताया है.