शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों का जिला स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर मे छात्र सत्येंद्र बरेठ और दामिनी खूंटे का चयन







शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों का जिला स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर मे छात्र सत्येंद्र बरेठ और दामिनी खूंटे का चयन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -राज्य संपर्क अधिकारी प्रो डॉ नीता बाजपेई व शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कुलसचिव डॉ तरुणधर दीवान और कार्यक्रम समन्वयक डॉ रविंद्र कौर चौबे के आदेशानुसार जिला सक्ती में जिला स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर का आयोजन किया गया।चयन समिति के संयोजक प्रो डॉ ए. के. जॉन और समिति के सदस्यों के द्वारा 1 स्वयं सेवक और 1 स्वयं सेविका का चयन किया गया जिसमें सत्येंद्र बरेठ शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती और दामिनी खूंटे शासकीय महाविद्यालय हसौद चयनित हुए। ये दोनों शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ में 22 सितंबर को अपना जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। ज्ञातव्य है कि विश्विद्यालय के अंतर्गत 4 जिले जांजगीर चांपा, रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़ बिलाईगढ़ से 2 छात्र छात्राएं विश्वविद्यालय में चयनित होकर जाएंगे फिर वह से स्टेट से बाहर पुनः चयन शिविर में जाएंगे तत्पश्चात वहां से अंतिम चयन कर्तव्यपथ दिल्ली जाने के लिए किया जाएगा ।शिविर में जिला सक्ती के 5 महाविद्यालय शासकीय वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा, शासकीय महाविद्यालय हसौद, शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती, अटल बिहारी बाजपेई शासकीय महाविद्यालय नगरदा,जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय सक्ती,के छात्र छात्राएं शामिल हुए ।चयन में परेड, शारीरिक फिटनेस,सांस्कृतिक कला,ऊंचाई,वजन, आदि के माध्यम से समिति के द्वारा सभी का व्यक्तित्व परीक्षण किया गया।कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य डॉ डी पी पाटले, प्रो डॉ ए के जॉन,डॉ देवेंद्र शुक्ला, डॉ शकुंतला राज, प्रो डॉ नारायण कुर्रे, प्रो मुन्ना लाल सिदार, प्रो डॉ अरविंद जगदेव, डॉ कौशल्या मैत्री, प्रो संजीव, प्रो धनेश्वर सहित जिले के 10 प्रतिभागी गीतांजलि राठौर, रिया कंवर, मुकेश कुमार, रोशन साहू, कृष्णा बारेठ, दामिनी खूंटे, संदीप, सत्येंद्र बरेठ, राकेश भारद्वाज, गोपी नाथ,शामिल हुए।यह शिविर प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना जिला सक्ती के नेतृत्व में संपन्न हुआ।







