खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने लिखा डीआरएम बिलासपुर को पत्र. पत्र में करी रेल यात्रियों की सुविधाओं के लिए मांग. पूरे प्रदेश के टॉप क्लास रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित हो रहा है अकलतरा




खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने लिखा डीआरएम बिलासपुर को पत्र. पत्र में करी रेल यात्रियों की सुविधाओं के लिए मांग
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ शासन खनिज विकास निगम के अध्यक्ष एवं अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने दक्षिण पूर्वी मध्य रेलवे रेल मंडल बिलासपुर के महाप्रबंधक को 3 अगस्त 2026 को एक पत्र प्रेषित किया है पत्र में सौरभ सिंह नेअकलतरा रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर के संचालन समय में हुई कटौती से यात्रियों को हो रही असुविधा को देखते हुए काउंटर का संचालन समय पुनः सुबह 8:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक किए जाने का आग्रह किया है। तथा अपने पत्र में डीआरएम साहब को आग्रह करते हुए कहा है कि
पूर्ण विश्वास है कि जल्द ही रिजर्वेशन काउंटर का संचालन पहले की तरह सुबह से रात्रि तक प्रारंभ होगा, जिससे अकलतरा एवं आसपास के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।








