वैवाहिक एवं पारिवारिक विवादो का अब न्यायालय में नहीं बल्कि मध्यस्थता केंद्र में होगा निराकरण,अग्रसेन महापंचायत ने करी पहल, राज्य सरकार से अधिकृत मान्यता देने लगाया गया आवेदन

वैवाहिक एवं पारिवारिक विवादो का अब न्यायालय में नहीं बल्कि मध्यस्थता केंद्र में होगा निराकरण,अग्रसेन महापंचायत ने करी पहल, राज्य सरकार से अधिकृत मान्यता देने लगाया गया आवेदन kshititech

“वैवाहिक एवं पारिवारिक विवादो का अब न्यायालय में नहीं बल्कि मध्यस्थता केंद्र में होगा निराकरण, अग्रसेन महापंचायत ने करी पह

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- दिल्ली अग्रोहा विकास ट्रस्ट के अंतर्गत अग्रसेन महा पंचायत ने वर्तमान समय में पूरे देश भर मे वैवाहिक,पारिवारिक तथा अन्य व्यक्तिगत मामलों में होने वाली परेशानियों को देखते हुए एक मध्यस्थता केंद्र की स्थापना की है, तथा अब वैश्य समाज के विवाद कोर्ट नहीं, समाज में ही सुलझेंगे!वैश्य समाज के लिए एक ऐतिहासिक पहल के रूप में इसे देखा जा रहा है एवं समाज बंधुओ का कहना है कि दुनिया जानती है कि वैश्य समाज सदैव देश की अर्थव्यवस्था, संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों का मजबूत आधार रहा है। किंतु वर्तमान समय में पारिवारिक, वैवाहिक एवं व्यवसायिक विवादों की बढ़ती घटनाएँ चिंता का विषय हैं। कई छोटे मतभेद, जो आपसी संवाद से सुलझ सकते हैं, उचित मंच के अभाव में न्यायालय या पुलिस तक पहुँच जाते हैं, जिससे रिश्तों में दूरियाँ और समाज में विखंडन बढ़ता है।इसी परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए दिल्ली अग्रोहा विकास ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित अग्रसेन महापंचायत द्वारा दिनांक 21.02.2026 को Delhi Dispute Resolution Society (दिल्ली सरकार) के समक्ष, ट्रस्ट के कार्यालय (1, माता सुंदरी मार्ग, नई दिल्ली) में एक अधिकृत मध्यस्थता केंद्र (Mediation Centre) स्थापित करने हेतु औपचारिक आवेदन प्रस्तुत किया गया है।यह केंद्र केवल विवाद सुलझाने का स्थान नहीं, बल्कि रिश्तों को जोड़ने का प्रयास,संवाद को पुनर्जीवित करने का माध्यम, समाज में सौहार्द स्थापित करने की पहल करेंगा, अग्रसेन महापंचायत ने समाज बंधुओं से अपील की हैं कि इस ऐतिहासिक एवं समाज हितकारी पहल का समर्थन करें और इसे अधिक से अधिक साझा करें।आइए, मिलकर वैश्य समाज को और अधिक संगठित, सशक्त और सौहार्दपूर्ण बनाएं।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading