महंत का आभार–कांग्रेस उम्मीदवार चरणदास महंत ने क्षेत्रीय मतदाताओं – निर्वाचन में लगे कार्यकर्ताओ का जताया आभार

महंत का आभार--<em>कांग्रेस उम्मीदवार चरणदास महंत ने क्षेत्रीय मतदाताओं - निर्वाचन में लगे कार्यकर्ताओ का जताया आभार</em> kshititech
कांग्रेस प्रत्याशी चरणदास महंत

कांग्रेस उम्मीदवार चरणदास महंत ने क्षेत्रीय मतदाताओं – निर्वाचन में लगे कार्यकर्ताओ का जताया आभार

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-विधानसभा निर्वाचन 2023 में सक्ती जिले के सक्ती विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. चरणदास महंत ने क्षेत्र के समस्त मतदाताओं और आम जनता का आभार व्यक्त किया है। लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढक़र मतदान में भाग लेने वाले युवा से लेकर वृद्ध और शारीरिक तौर पर अक्षम होने के बावजूद बूथ तक पहुंचकर मतदान करने वाले मतदाताओं के प्रति उन्होंने आभार जताया है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवा दल और सभी अनुषंगी संगठनों के प्रति भी डॉ. महंत ने धन्यवाद ज्ञापित किया है। पूरे चुनाव प्रचार में एवं मतदान दिवस तक हर कदम पर साथ देने वाले समस्त सक्ती विधानसभा क्षेत्रवासियों, सामाजिक संगठनों, संस्थाओं के प्रमुखों के प्रति भी डॉ. महंत ने आभार जताते हुए कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने में लगे मतदान अधिकारियों, जिला प्रशासन, सुरक्षा में लगे पुलिस प्रशासन एवं कर्मियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading