महंत ने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज को लिखा पत्र,महंत ने कहा- कांग्रेस संगठन को मजबूत करने बाराद्वार एवं सारागांव शहर में की जाए कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति, सारागांव है नेता प्रतिपक्ष महंत जी का स्वयं का गृह क्षेत्र, नेताओं को अब सताने लगी है संगठन मजबूती की चिंता, 2028 में फिर से सरकार बनाने की तैयारी

महंत ने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज को लिखा पत्र,महंत ने कहा- कांग्रेस संगठन को मजबूत करने बाराद्वार एवं सारागांव शहर में की जाए कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति, सारागांव है नेता प्रतिपक्ष महंत जी का स्वयं का गृह क्षेत्र, नेताओं को अब सताने लगी है संगठन मजबूती की चिंता, 2028 में फिर से सरकार बनाने की तैयारी kshititech
शक्ति विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं एडवोकेट राकेश रोशन महंत

महंत ने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज को लिखा पत्र,महंत ने कहा- कांग्रेस संगठन को मजबूत करने बाराद्वार एवं सारागांव शहर में की जाए कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति विधानसभा क्षेत्र के पुराने कांग्रेसी नेताओं को संगठन की अब चिंता सताने लगी है, तथा 2023 में छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की सरकार की विदाई के बाद अब जहां कांग्रेस पार्टी 2028 के चुनाव में फिर से सरकार बनाने की जुगत में लगी हुई है, तो वहीं पार्टी के अनुभवी, कर्तव्य निष्ठ कार्यकर्ता भी संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में अपने सुझाव दे रहे हैं, इसी श्रृंखला में जांजगीर चांपा जिले से अलग होकर शक्ति जिला नया बना तथा शक्ति जिला बनने के बाद जहां इस जिले में कई नगर पंचायत एवं नगर पालिका है, तो वहीं जिले के शहरी क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का एक अलग संगठन बनाने तथा अलग से अध्यक्ष बनाने की मांग उठने लगी है, शक्ति शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं स्थानीय विधायक के पूर्व में प्रतिनिधि रहे सीनियर एडवोकेट राकेश रोशन महंत ने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व से पत्र लिखकर या मांग की है

एडवोकेट राकेश रोशन महंत ने कहा है कि सक्ती विधानसभा क्षेत्र के बाराद्वार एवं सारागांव को पृथक संगठन इकाई बनाकर नगर पंचायत सारागांव एवं बाराद्वार में पृथक शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त करना चाहिए, राकेश महंत ने नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र प्रेषित किया है । राकेश महंत ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि शक्ति विधानसभा वृहत क्षेत्र है, जिसमें तीन जनपद पंचायत शक्ति बम्हनीडीह एवं बलौदा समाहित है,बाराद्वार एवं सारागांव में पृथक पृथक तहसील है जहां नगर पंचायत कार्यरत है ।ऐसी स्थिति में कांग्रेस संगठन के मजबूती सक्रियतापूर्वक कार्य करने के लिए सारागांव एवं बाराद्वार को पृथक संगठन इकाई बनाकर पृथक शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जल्द नियुक्त करने की करने की मांग संगठन हित में किया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading