सम्मान की अनुकरणीय पहल-लिनेश डॉ शालू पाहवा द्वारा प्रतिभावान बालिकाओं का किया गया सम्मान. तेजस शक्ति में आयोजित कार्यक्रम में परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक लाने वाली छात्राओं का किया सम्मान. सम्मान के माध्यम से बालिकाओं का उत्साह वर्धन भी किया शालू जी ने




सम्मान की अनुकरणीय पहल-लिनेश डॉ शालू पाहवा द्वारा प्रतिभावान बालिकाओं का किया गया सम्मान. तेजस शक्ति में आयोजित कार्यक्रम में परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक लाने वाली छात्राओं का किया सम्मान
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -आंल इंडिया लीनेस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट सी जी -1 स्वर्णिम में डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर लीनेस डॉ शालू पाहवा ने अपने डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट शिक्षा( बालिका शिक्षा) के तहत सेजस कसेर पारा स्कूल में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी मां सरस्वती जी की आराधना करते हुए इस वर्ष के होनहार बालिकाओं का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं सभी को कापी पेन वितरण कर बधाई दी जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया अच्छे से पढ़ाई कर अपने स्कूल, माता-पिता एवं देश का नाम रोशन करने की सीख दी लीनेस डॉ शालू पाहवा जी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों का हौसला बढ़ता है और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित होते है इस अवसर पर अध्यक्ष शहनाज बानो एवं सचिव लीनेस निकहत करीम मलिक कोषाध्यक्ष लीनेस प्रिया दुबे, निधि सिंह, विजया जायसवाल, लीनेस प्रभा जायसवाल के साथ जूनियर क्लब के मेंबर एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे एवं सभी का सहयोग सराहनीय रहा ।







