शक्ति में सार्वजनिक श्री राम कथा का आज शनिवार की शाम होगा विश्राम. शोभा यात्रा के साथ ही भंडारा प्रसाद का भी है आयोजन नेता प्रतिपक्ष महंत भी पहुंचेंगे कार्यक्रम में.श्री राम मानस मंडली के मांगेराम अग्रवाल ने दी जानकारी. पुरुषोत्तम मास के मौके पर 9 जून से प्रारंभ हुई राम कथा आज 13 जून की शाम होगी पूर्ण




शक्ति में सार्वजनिक श्री राम कथा का आज शनिवार की शाम होगा विश्राम. शोभा यात्रा के साथ ही भंडारा प्रसाद का भी है आयोजन नेता प्रतिपक्ष महंत भी पहुंचेंगे कार्यक्रम में.श्री राम मानस मंडली के मांगेराम अग्रवाल ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर की श्री हटरी धर्मशाला में 9 जून से प्रारंभ हुई सार्वजनिक श्री राम कथा का आज 13 जून 2026 दिन- शनिवार की रात्रि 7:00 बजे विश्राम होगा। तथा अंतिम दिवस आज शाम 4:00 बजे से व्यास पीठ पर परम पूज्य कथावाचक राजेंद्र प्रसाद जी रामायणी राम कथा के प्रसंगो की प्रस्तुति अपने मुखारविंद से करेंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम की आयोजक श्री राम मानस मंडली शक्ति के प्रमुख मांगेराम अग्रवाल ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत के संयोजकत्व में इस श्री राम कथा का आयोजन किया गया था। जिसमें आज शाम विश्राम के साथ ही कार्यक्रम स्थल से श्री रामचंद्र मारवाड़ी पंचायती मंदिर तक शोभायात्रा निकाली जाएगी एवं शोभा यात्रा के पश्चात हटरी धर्मशाला में महाप्रसाद जी का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया है।तथा आज के इस कथा विश्राम के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष महंत जी भी शाम पहुंचेंगे एवं मांगेराम अग्रवाल ने बताया की पांच दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन बहुत ही सुंदर ढंग से किया गया है। एवं इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री राम मानस मंडली के सभी सदस्य एवं शहर के धर्म प्रेमी। गणमान्य नागरिक जुटे रहे श्री राम मानस मंडली शक्ति ने समस्त भक्त जनों को आज श्री राम कथा के अंतिम दिवस सहपरिवार शामिल होकर कथा श्रवण करने एवं पुण्य का भागी बनने का आग्रह किया है

