शक्ति क्षेत्र में सुख-दुख का साथी खिलावन भैय्या- पर्यटन स्थल दमाऊधारा में महिला की डूबने से हुई मौत, पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर शक्ति कलेक्टर को रेस्क्यू टीम से डेड बॉडी खोजबीन करने की कही बात, रेस्क्यू टीम की मेहनत से सुबह 8:00 बजे हुई महिला की खोजबीन

शक्ति क्षेत्र में सुख-दुख का साथी खिलावन भैय्या- पर्यटन स्थल दमाऊधारा में महिला की डूबने से हुई मौत, पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर शक्ति कलेक्टर को रेस्क्यू टीम से डेड बॉडी खोजबीन करने की कही बात, रेस्क्यू टीम की मेहनत से सुबह 8:00 बजे हुई महिला की खोजबीन kshititech
शक्ति के पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू दमाऊ धारा में जलप्रपात में डूबी महिला की खोजबीन के लिए डटे रहे
शक्ति क्षेत्र में सुख-दुख का साथी खिलावन भैय्या- पर्यटन स्थल दमाऊधारा में महिला की डूबने से हुई मौत, पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर शक्ति कलेक्टर को रेस्क्यू टीम से डेड बॉडी खोजबीन करने की कही बात, रेस्क्यू टीम की मेहनत से सुबह 8:00 बजे हुई महिला की खोजबीन kshititech
शक्ति के पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू दमाऊ धारा में जलप्रपात में डूबी महिला की खोजबीन के लिए डटे रहे

पर्यटन स्थल दमाऊधारा में महिला की डूबने से हुई मौत, पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर शक्ति कलेक्टर को रेस्क्यू टीम से डेड बॉडी खोजबीन करने की कही बात

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- शक्ति विकासखंड के प्रसिद्ध पर्यटन एवं धार्मिक स्थल दमोह धारा के जलप्रपात में 22 मई को एक महिला श्रीमती प्रमिला अघरिया की डूबने से मौत हो गई, तथा इस मौत की खबर लगते ही शक्ति के पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर शक्ति जिला कलेक्टर आईएएस अमृत विकास टोपनों को फोन के माध्यम से पूरी घटना की जानकारी देते हुए उपरोक्त महिला की खोजबीन कराने की बात कही तथा पूर्व विधायक खिलावन साहू ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा रेस्क्यू टीम लगाकर उपरोक्त महिला की डेड बॉडी की खोजबीन करवाई जाए, जिससे उनकी मृतदेह को उनके परिजनों को सौपा जा सके, तथा पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू स्वयं जिला प्रशासन की रेस्क्यू टीम के आने के बाद वहां मौके पर ही डटे रहे, तथा पूर्व विधायक में इस घटना पर भी गहरा दुख व्यक्त किया है, जिला प्रशासन की रेस्क्यू टीम की मेहनत के बाद सुबह 8:00 बजे उन्हें खोजकर निकाला जा सका

एवं ज्ञात हो की दमाऊधारा के जलप्रपात के सामने काफी गहरा गड्ढा होने के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है,तथा प्रशासन इस दिशा में सुरक्षा की दृष्टि से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, तथा जिस स्थान पर गड्ढा है वहां आवश्यक घेराबंदी कर उसे डेंजर जोन घोषित कर देना चाहिए,किंतु प्रतिवर्ष यहां पर पिकनिक की दृष्टि से आए लोग इसका शिकार हो जाते हैं, किंतु उसके बावजूद प्रशासन इस दिशा में ध्यान नहीं दे रहा है, वहीं पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू की इस सक्रियता पर भी क्षेत्र वासियों ने उनका आभार व्यक्त किया है, तथा पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू पूरे शक्ति विधानसभा क्षेत्र में सदैव लोगों के सुख-दुख में सहभागी रहते हैं, एवं लोगों को किसी भी प्रकार की आवश्यकता होती है वे अपने बीच डॉक्टर खिलावन साहू को पाते हैं

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading