खाटू श्याम की नगरी में सम्मानित होंगे यूपीएससी के अग्रकुल गौरव के बच्चे-यूपीएससी अग्र गौरव सम्मान से नवाजे जाएंगे अग्रकुल के बच्चे- 12 जून को खाटू धाम में आयोजित अलंकरण समारोह में अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा किया जाएगा यूपीएससी के सफल विद्यार्थियों का सम्मान, 15 मई तक कार्यक्रम संयोजक के पास व्हाट्सएप पर ही भेज सकते हैं अपनी डिटेल



यूपीएससी अग्र गौरव सम्मान से नवाजे जाएंगे अग्रकुल के बच्चे- 12 जून को खाटू धाम में आयोजित अलंकरण समारोह में अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा किया जाएगा यूपीएससी के सफल विद्यार्थियों का सम्मान
सक्ती छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- पूरी दुनिया में अग्रवाल समाज की सबसे सशक्त संस्था अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ने विगत दिनों संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी की परीक्षा में सफलता अर्जित करने वाले अग्रवाल समाज के सभी बच्चों को यूपीएससी अग्र गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित करने का निर्णय लिया है, उपरोक्त जानकारी देते हुए अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन यूपीएससी अग्र गौरव सम्मान कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक जे पी अग्रवाल बिल्हा बिलासपुर ने बताया कि संस्था के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल के मार्गदर्शन में अग्रकुल के बच्चों को प्रोत्साहन देने हेतु यह पहल की गई है, तथा अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा UPSC 2024 की परीक्षा परिणाम 22.04.25 में चयनित सभी अग्र प्रतिभागियों को आगामी दिनांक 12 जून 25 को खाटू धाम जिला – सीकर राजस्थान मे अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आयोजित “द्वितीय अग्र विभूति अलंकरण समारोह” के अवसर पर UPSC गौरव सम्मान 2025 से अलंकृत किया जायेगा
कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक जे पी अग्रवाल ने बताया कि देश भर में यूपीएससी की परीक्षा में चयनित अग्रवाल समाज के सभी विद्यार्थियों की जानकारी एकत्रित करने हेतु अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन में अग्र बंधुओ से अपील की है, तथा सोशल मीडिया के भी माध्यम से अधिक से अधिक समाज बंधुओ तक इस अलंकरण समारोह की जानकारी पहुंच सके इस संबंध में प्रयास किया है, एवं निर्धारित अवधि 15 मई 2025 तक यूपीएससी की परीक्षा में सफल अग्रवाल समाज के विद्यार्थियों या कि उनके अभिभावकों द्वारा संस्था को प्रेषित की जाने वाली जानकारी के आधार पर ही उन्हें सम्मानित किया जाएगा, संस्था की उक्त सूची में UPSC में चयनित अग्र कुल के प्रतिभागियों के पते एवं व्हाट्सएप नं. का पूर्ण विवरण प्राप्त नहीं है। अतः उनसे संपर्क व आमंत्रित करने हेतु संस्था अपने सभी स्तर पर प्रयास कर रही हैं,अतः आप सभी से अनुरोध है, कि उक्त सभी अग्र अभ्यर्थियों से संबंधित जानकारी, यदि आपकी जानकारी में प्राप्त होती हैं, तो आप निम्न प्रारुप मे, मेरे निम्न पते या व्हाट्सएप नंबर पर अतिशीघ्र प्रेषित करने की विनम्र अनुरोध हैं
जानकारी का प्रारुप :
01- सफल विद्यार्थी का पूर्ण नाम,
02- विद्यार्थी का रोल नंबर,
03- UPSC में प्राप्त रैंक,
04- विद्यार्थी का डाक पोस्टल एड्रेस,
05- विद्यार्थी या की अभिभावक का व्हाट्सएप नंबर,
06- विद्यार्थी की फोटो
उपरोक्त समस्त जानकारियां व्हाट्सएप के माध्यम से भी कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक-जगदीश प्रसाद अग्रवाल,वार्ड- 09 मु.पो- बिलहा, जिला- बिलासपुर (छत्तीसगढ़) व्हाट्सएप नं. -9424167831 पर प्रेषित की जा सकती है एवं 15 अप्रैल 2025 तक अनिवार्य रूप से उपरोक्त जानकारी उपलब्ध करवाने की कृपा करेंगे



