कसेर समाज शक्ति ने किया नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का सम्मान, सम्मान समारोह के माध्यम से स्मृति चिन्ह भी दिया समाज ने, वार्ड पार्षद राम सजीवन देवांगन भी रहे मौजूद, अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा- कसेर समाज पूरे शहर में एक प्रतिष्ठित समाज के रूप में रखता है अपनी पहचान

कसेर समाज शक्ति द्वारा नगर पालिका के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षद का किया गया सम्मान
कसेर समाज शक्ति द्वारा नगर पालिका के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षद का किया गया सम्मान
कसेर समाज शक्ति द्वारा नगर पालिका के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षद का किया गया सम्मान

कसेर समाज शक्ति ने किया नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का सम्मान, सम्मान समारोह के माध्यम से स्मृति चिन्ह भी दिया समाज ने

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-शक्ति शहर के प्रतिष्ठित कसेर समाज ने नगर पालिका शक्ति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल एवं नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष भारत यादव का सम्मान किया है, कसेर समाज शक्ति ने दोनों ही नवनिर्वाचित शहर के जन प्रतिनिधियों के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमें दोनों जनप्रतिनिधियों को जहां उनकी जीत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई तो वहीं इस दौरान कसेर समाज शक्ति के काफी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे एवं समाज ने कहा कि नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष पद पर एवं उपाध्यक्ष पद पर आपकी जीत से हमारा समाज पूरा हर्षित है, एवं हमें उम्मीद है कि आप शहर वासियों के हित में काम करेंगे, वहीं इस अवसर पर नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि आज शक्ति का कसेर समाज अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से एक प्रतिष्ठित समाज के रूप में अपनी पहचान रखता है, एवं कसेर पारा में श्री राम सप्ताह जैसा धार्मिक आयोजन दशकों से हो रहा है, जो हमारे लिए गौरव का विषय है, एवं मैं इस समाज के लिए यथासंभव जो भी होगा, प्रयास करके जनकल्याण के लिए काम करूंगा एवं आपके बेटे के रूप में आपने मुझे चुना है, एवं मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम सब मिलकर इस शहर को विकास को तेजी से अग्रसर करेंगे, वहीं नगर पालिका शक्ति के उपाध्यक्ष भारत यादव ने भी कसेर समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सबके आशीर्वाद से मुझे उपाध्यक्ष चुनाव पर जीत मिली है, तथा मैं भी सदैव जन कल्याण के लिए काम करूंगा, वहीं इस अवसर पर कसेर समाज शक्ति के उपस्थित सदस्यों ने दोनों ही नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया, तथा इस दौरान वार्ड क्रमांक 2 के नवनिर्वाचित पार्षद राम सजीवन देवांगन का भी सम्मान किया गया एवं श्री देवांगन ने कहा कि पिछले 5 सालों में मैंने आप सबके लिए सदैव काम किया है, एवं आने वाले समय में भी हम सभी हमारे इस वार्ड क्रमांक 2 के विकास के लिए काम करेंगे

कसेर समाज शक्ति द्वारा नगर पालिका के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षद का किया गया सम्मान

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading