रेत माफिया कर रहे नदियों का दोहन-अवैध रेत खदानों एवं अवैध उत्खनन को बंद करने तथा कार्रवाई करने जांजगीर चांपा के विधायक व्यास कश्यप ने लिखा कलेक्टर को पत्र. कहा जगह-जगह रेत का हो रहा अवैध भंडारण

रेत माफिया कर रहे नदियों का दोहन-अवैध रेत खदानों एवं अवैध उत्खनन को बंद करने तथा कार्रवाई करने जांजगीर चांपा के विधायक व्यास कश्यप ने लिखा कलेक्टर को पत्र. कहा जगह-जगह रेत का हो रहा अवैध भंडारण kshititech

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जांजगीर-चांपा मेें अवैध रेत खनन पर विधायक ब्यास कश्यप सख्त हुए है। विधायक जी ने जांजगीर चांपा जिले के कलेक्टर को कार्यवाही हेतु लिखा पत्र।जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने जिले में संचालित अवैध रेत खदानों और अवैध रेत भंडारण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कलेक्टर को पत्र लिखा है। विधायक ने जिले में अवैध रेत उत्खनन से पर्यावरण, राजस्व तथा ग्रामीण जनजीवन को हो रहे नुकसान पर चिंता व्यक्त की है।पत्र में विधायक ने उल्लेख किया है कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से रेत घाटों का संचालन किया जा रहा है। रेत माफियाओं द्वारा नदियों का अंधाधूध दोहन किया जा रहा है, जिससे पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित हो रहा है। साथ ही भारी वाहनो की लगातार आवाजाही से ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।विधायक ने विशेष रूप से नवागढ़ विकासखंड के ग्राम नवापारा (केवा) में संचालित एक अवैध रेत घाट का निरीक्षण किए जाने का उल्लेख करते हुए बताया कि इसकी जानकारी टास्क फोर्स, खनिज विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी दी गई है।उन्होंने आरोप लगाया कि जिले के अन्य हिस्सों में भी इसी प्रकार अवैध रेत खनन और भंडारण का कार्य जारी है जिससे शासन को राजस्व की हानि हो रही है। साथ ही रेत माफियाओं द्वारा बड़ी मात्रा में रेत का भंडारण कर बरसात के मौसम में ऊंचे दामों पर बेंचने की तैयारी की जा रही है।विधायक ब्यास कश्यप ने कलेक्टर से मांग की है कि जिले में संचालित सभी अवैध रेत खदानों को तत्काल बंद कराया जाए तथा अवैध रूप से भंडारित रेत को जब्त कर नियमानुसार नीलामी कराई जाए। उनका कहना है कि इससे न केवल अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगेगा बल्कि शासन को अतिरिक्त राजस्व की प्राप्ति भी होगी।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading