श्रद्धांजलि सभा में अधिकारियों की गैर हाजरी पर नाराजगी व्यक्त की जांजगीर चांपा के विधायक प्रयास कश्यप ने. कलेक्टर को लिखा पत्र कहा-शहीदों का अपमान नहीं सहेगा समाज

श्रद्धांजलि सभा में अधिकारियों की गैर हाजरी पर नाराजगी व्यक्त की जांजगीर चांपा के विधायक प्रयास कश्यप ने. कलेक्टर को लिखा पत्र कहा-शहीदों का अपमान नहीं सहेगा समाज kshititech

श्रद्धांजलि सभा में अधिकारियों की गैर हाजरी पर नाराजगी व्यक्त की जांजगीर चांपा के विधायक प्रयास कश्यप ने. कलेक्टर को लिखा पत्र कहा-शहीदों का अपमान नहीं सहेगा समाज

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र के विधायक व्यास कश्यप ने जिले के कलेक्टर को पत्र प्रेषित किया है। पत्र में विधायक जी ने नाराजगी व्यक्त की है।जांजगीर-चांपा में शहीदों की श्रद्धांजलि सभा में अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। जांजगीर विधायक ब्यास कश्यप ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कलेक्टर को पत्र लिखकर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की है। विधायक ने कहा कि शहीदों का सम्मान सर्वोपरि है और उनकी श्रद्धांजलि सभा में जिम्मेदार अधिकारियों का शामिल नहीं होना शहीदों और उनके परिजनों का अपमान है, जिसे समाज किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।विधायक ब्यास कश्यप ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि जिले में आयोजित होने वाली शहीदों की श्रद्धांजलि सभाओं में अक्सर अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित रहते हैं। उन्होंने 2 अगस्त को विकासखंड नवागढ़ के ग्राम पंचायत में आयोजित शहीद रामकुमार की पुण्यतिथि एवं श्रद्धांजलि सभा का उल्लेख करते हुए कहा कि कार्यक्रम में जिला प्रशासन और पंचायत विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। विधायक ने कलेक्टर से भविष्य में ऐसे आयोजनों में सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी करने की मांग की है। पत्र की प्रति पुलिस अधीक्षक को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

क्या लिखा विधायक जी ने कलेक्टर को अपने पत्र में

जांजगीर-चंपा के कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप ने 3 अगस्त 2026 को जांजगीर चांपा जिले के कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर बताया की शहीदों की पुण्यतिथी के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने की प्रथा रही है। इस परिप्रेक्ष्य में जिले के कई स्थानों पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता है। प्रायः यह देखा गया है कि जिला अंतर्गत आयोजित होने वाले शहीदों की श्रद्धांजलि सभा में जिले के अधिकारी / कर्मचारी गण अनुपस्थित रहते हैं। इससे शहीद परिवारों के साथ-साथ आम जनमानस की भावनाएं भी आहत होती हैं।अभी 02 अगस्त को विकासखंड नवागढ़ के ग्राम पंचायत महंत में शहीद रामकुमार कश्यप की पुण्य तिथी पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। उक्त कार्यक्रम में न तो जिले के अधिकारीगण और नही पंचायत पदाधिकारी गण और न ही पंचायत सचिव उपस्थित था। यह अत्यंत खेद का विषय है।अतः आपसे आग्रह है कि देश की रक्षा करने वाले वीर शहीदों की पुण्यतिथी/ श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर जिले के अधिकारी / कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु समुचित निर्देश प्रसारित करने का कष्ट करेंगे।

श्रद्धांजलि सभा में अधिकारियों की गैर हाजरी पर नाराजगी व्यक्त की जांजगीर चांपा के विधायक प्रयास कश्यप ने. कलेक्टर को लिखा पत्र कहा-शहीदों का अपमान नहीं सहेगा समाज kshititech
विधायक जी के द्वारा कलेक्टर को लिखा गया पत्र

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading