अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ने दिया छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद. अध्यक्ष राजकुमार मित्तल कोलकाता ने सीएम साहब को लिखा पत्र कहा अग्रसेन जयंती पर शासकीय अवकाश की घोषणा एक बड़ा ऐतिहासिक निर्णय

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल कोलकाता ने 19 सितंबर को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को एक पत्र प्रेषित किया है पत्र में श्री मित्तल जी ने बताया कि आपके द्वारा अंबिकापुर शहर में अग्रवाल समाज के आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान समाज की मांग पर प्रत्येक वर्ष अग्रसेन जयंती के पावन दिवस पर शासकीय अवकाश की घोषणा किया जाना एक बड़ा ऐतिहासिक निर्णय है। तथा अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार आपके इस निर्णय पर समस्त समाज बंधुओ की ओर से आपको आभार व्यक्त करता है। एवं अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार द्वारा विगत कई वर्षों से लगातार भारत सरकार एवं विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री को पत्र लेकर इस संबंध में मांग की जा रही थी तथा अपने आज इस घोषणा को करते हुए पूरे अग्रवाल समाज की लोगों की भावनाओं का सम्मान किया है। तथा आपके इस निर्णय से देश के अन्य राज्यों में भी वहां की सरकारे अग्रसेन जयंती के पावन मौके पर शासकीय अवकाश घोषित करने की पहल करेगी ऐसा हम सबको विश्वास है