पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री राम गोपाल गर्ग ने सक्ती जिले का किया प्रवास, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना डभरा का किया निरीक्षण. अपराधों पर रोकथाम लगाने दिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश




पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री राम गोपाल गर्ग ने सक्ती जिले का किया प्रवास, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना डभरा का किया निरीक्षण
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-बिलासपुर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग (IPS) आज दिनांक 21.08.2026 को जिला सक्ती प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया l इसके पश्चात आम जनो के सुविधा हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय सक्ती में नवनिर्मित आगंतुक कक्ष एवं वाहन शेड का उद्घाटन किया गया। तथा कार्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा अपने गोद लिए हुए थाना डभरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। थाना परिसर में सर्वप्रथम वृक्षारोपण किया गया तथा नवनिर्मित थाना भवन का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं जल्दी नवनिर्मित भवन में शिफ्ट होने साथ ही पुराने थाना भवन के रख-रखाव एवं परिसर की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक महोदय थाना डभरा के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किये तथा थाना क्षेत्र के गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश, माफी बदमाश एवं सजायाफ्ता व्यक्तियों की जानकारी लेते हुए उनकी वर्तमान स्थिति एवं गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने ऐसे व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखने एवं अपराधों की रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एक निगरानी / गुंडा बदमाश एक विवेचक के निर्देश का पालन करने कहा गया l
निरीक्षण के दौरान पुराने एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्हें आगामी एक माह के भीतर प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। साथ ही समंस एवं वारंट की प्रभावी तामीली सुनिश्चित करने अदम तामिली की तस्दीक़ी करने ई समंस का शत प्रतिशत उपयोग करने तथा गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की नियमित चेकिंग एवं निगरानी करने के निर्देश दिए गए। सशक्त एप का अधिक से अधिक उपयोग करने निर्देशित किया गया lइस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, एसडीओपी सक्ती श्रीमती भुवनेश्वरी पैकरा, एसडीओपी चंद्रपुर श्री सुमित गुप्ता एवं थाना प्रभारी डभरा श्री राजेश पटेल सहित जिले के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।







