श्री श्याम मंदिर कमेंटी खाटू राजस्थान समिति के नए निर्वाचन में परम पूज्य महाराज मानवेंद्र सिंह चौहान पुनः सुशोभित हुए मंत्री पद पर,शक्ति के श्याम प्रेमी मानस अग्रवाल सहित श्याम सेवकों ने दी बधाई, श्याम प्रेमियों ने भी बाटी मिठाइयां, मानस ने कहा- परम पूज्य महाराज जी का शक्ति से भी है आत्मीय लगाव

परम पूज्य महाराज जी मानवेंद्र सिंह चौहान जी
परम पूज्य महाराज जी पुनः मंत्री पद पर हुए निर्वाचित
श्याम प्रेमी मानस अग्रवाल शक्ति

श्री श्याम मंदिर कमेंटी खाटू राजस्थान समिति के नए निर्वाचन में परम पूज्य महाराज मानवेंद्र सिंह चौहान पुनः सुशोभित हुए मंत्री पद पर,शक्ति के श्याम प्रेमी मानस अग्रवाल सहित श्याम सेवकों ने दी बधाई, श्याम प्रेमियों ने भी बाटी मिठाइयां

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- भारत देश की पवित्र धर्म की नगरी राजस्थान प्रदेश के खाटू धाम की श्री श्याम मंदिर कमेटी में आगामी 5 वर्षों के लिए विधिवत्त नए निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें कमेटी के अध्यक्ष पद पर परम पूज्य शक्ति सिंह चौहान जी, मंत्री पद पर परम पूज्य महाराज श्री मानवेंद्र सिंह चौहान जी, कोषाध्यक्ष के पद पर परम पूज्य रविंद्र सिंह चौहान जी एवं ट्र्स्टी के रूप में श्री राजवेद्र सिंह चौहान जी चुने गए, शक्ति के श्याम प्रेमी मानस अग्रवाल सहित श्याम सेवकों ने श्री श्याम मंदिर कमेटी के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को बधाई शुभकामनाएं दी है, तो वहीं मानस अग्रवाल ने मंत्री पद पर पुनः 5 वर्षों के लिए सुशोभित हुए परम पूज्य मानवेंद्र सिंह चौहान जी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में श्री श्याम मंदिर कमेटी के कार्यों को नई गति मिलने की बात कही है, तो वहीं परम पूज्य मानवेंद्र सिंह चौहान जी का शक्ति से भी काफी लगाव रहता है,एवं वे श्याम प्रेमी मानस अग्रवाल सहित श्याम सेवकों के आमंत्रण पर समय-समय पर विभिन्न धार्मिक आयोजनों में शक्ति पहुंचकर भक्तों को अपना आशीर्वाद भी प्रदान करते हैं, तथा उनके इस निर्वाचन से श्याम प्रेमियों में भी उत्साह देखा जा रहा है, एवं उनके पुनः मनोयन से शक्ति के श्याम प्रेमियों ने भी मिठाइयां बांटी तथा उन्हें बधाइयां दी है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading