शक्ति जिले में रासायनिक खाद एवं दवाइयो के नाम पर अब ठगे नहीं जाएंगे किसान, कृषि विभाग ने बता दिया नया फार्मूला, किसानों से कहा- नकली माल की स्वयं कर ले पहचान, जिले में महिलाएं सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ रही आगे, किसानों ने किया कृषि विभाग का धन्यवाद, पांच प्रकार के रासायनिक खादो की जांच का फार्मूला अब किसानों के पास


शक्ति जिले में रासायनिक खाद एवं दवाइयो के नाम पर अब ठगे नहीं जाएंगे किसान, कृषि विभाग ने बता दिया नया फार्मूला, किसानों से कहा- नकली माल की स्वयं कर ले पहचान, जिले में महिलाएं सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ रही आगे, किसानों ने किया कृषि विभाग का धन्यवाद, पांच प्रकार के रासायनिक खादो की जांच का फार्मूला अब किसानों के पास
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- जिले में अच्छी पैदावार लेने के लिए किसान डीएपी, यूरिया आदि उर्वरक का उपयोग करते है। निर्धारित मात्रा से अधिक इस्तेमाल करने के बाद भी अपेक्षा के अनुरूप पैदावार नहीं मिलती इसके पीछे सबसे बड़ा कारण नकली खाद होता है। आज के इस मिलावट खोरी के दौर में किसान इसके चक्कर में अक्सर पड़ जाते है। पूरी कीमत देकर नकली खाद को अपनी फसल में डालते है। इसके कारण सही परिणाम नही मिल पाता ऐसे मे किसानों को असली और नकली खाद की पहचान करना जरूरी होता है। किसानों के हित में कृषि विभाग द्वारा घर बैठे असली और नकली खाद की पहचान के तरीके बताये जिसका प्रयोग करके किसान नकली खाद के उपयोग से बच सकेंगे,खरीफ सीजन के पहले शासन प्रशासन किसानों के लिए रासायनिक खाद की पर्याप्त भण्डारण की तैयारी में है। बारिश होने के बाद अचानक खाद की मांग बढ़ने से किसानों को एक साथ खाद की आपूर्ति नहीं हो पाती है। ऐसे में किसान बाजार से खाद खरीदते है। खास बात यह है कि खाद की बढ़ती मांग का फायदा मिलावट करने वाले भी उठाते है और किसानों से असली खाद की कीमत पर नकली खाद थमा देते है। इससे किसानों को चौतरफा नुकशान उठाना पड़ता है। नकली खाद के उपयोग से फसल उत्पादन प्रभावित होता है, परेशानी और अधिक खर्च होता है वो अलग। इसको ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग द्वारा किसानों को असली और नकली खाद की पहचान करने का आसान तरीका बताया गया है। इस पहल से किसान घर बैठे चंद मिनटो में यह पता लगा सकेंगे कि कौन सी खाद असली और कौन सी खाद नकली है l ध्यान रखे कि गर्म करने पर डीएपी व अन्य काम्प्लेक्स के दाने फुल जाते है जबकि सुपर फास्फेट के नही है। इस प्रकार इसकी मिलावट की पहचान आसानी से की जा सकती है।
ऐसे करें रासायनिक खाद की पहचान
डीएपी – इसके कुछ दानों को हाथ में लेकर तंबाकू की तरह उसमें चूना मिलाकर मलें। अगर उसमें से तेज गंध निकले जिसे सूंघना मुश्किल हो जाये तो समझें कि ये डीएपी असली है। एक दूसरी विधि भी है। डीएपी के कुछ दाने धीमी आंच पर तवे पर गर्म करें, यदि ये दाने फुल जाते है तो समझ ले यही असली डीएपी है। नाखूनों से तोड़ने पर यह आसानी से नहीं टूटेगा।
यूरिया – असली यूरिया घुलनसील होता है। इसके घोल को छूने पर ठंडा महसूस होता है। उधर नकली यूरिया खाद के दानों को तवे पर गर्म करके देखें, यदि इसके दानें पिघलें नही तो समझ लीजिए, यह यूरिया खाद नकली है।
सुपर फास्फेट – इसके कुछ दानों को तवा में गर्म करे अगर ये नही फुलते है तो समझ ले यही असली सुपर फास्फेट है। सुपर फास्फेट नाखूनों से न टूटने वाला उर्वरक है।
पोटाश- नकली पोटाश की पहचान के लिए उसके दानों पर पानी की कुछ बूंदे डालने के बाद ये आपस में चिपक जाएं तो समझ ले कि ये नकली पोटाश है। पोटाश पानी में घुलने पर इसका लाल भाग पानी में तैरता रहता है।
जिंक सल्फेट- अगर जिंक सल्फेट के घोल में पतली कास्टिक का घोल मिलाने पर सफेद मटमैला मांड जैसा अवशेष बनता है। अगर इसमें गाड़ा कास्टिक का घोल मिला दे तो वे अवशेष पूरी तरह से घुल जाती है।
सफलता की कहानी-विष्णु के सुशासन में महिलाओं को मिल रही आर्थिक मजबूती
सक्ती-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की महिलाओं की जिदंगी संवार रही है। महिलाएं हर महीने मिलने वाले महतारी वंदन योजना अंतर्गत एक हजार रूपए से अपने घर की आवश्यक जरूरतों को पूरा कर रही हैं। इस योजना से जरूरतमंद महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है जिससे महिलाएं आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही है। इसी क्रम में सक्ती जिले के अमनदुला निवासी श्रीमती लीला साहू महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक मासिक मदद से परिवार की छोटी-बड़ी आवश्यकताओं को पूरा कर पा रही हैं। जिससे वो अब आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है। श्रीमती लीला साहू ने बताया कि महिला सशक्तिकरण को उत्प्रेरित करने वाली महतारी वंदन योजना के तहत हर माह एक हजार रुपए की राशि उनके खाते में पहुंच रही है। इस राशि का उपयोग वे अपने बच्चो की पढ़ाई और घरेलु उपयोग के लिए कर रही है। श्रीमती लीला साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि नारी शक्ति महतारी वंदन का राशि पाकर अपने आप में सम्पन्न हो रही है।