बाराद्वार शहर के एशियन वर्ल्ड स्कूल में हुआ होली पर्व का रंगारंग आयोजन, स्कूली बच्चों में भी दिखा प्री होली को लेकर जबरदस्त उत्साह

बाराद्वार शहर के एशियन वर्ल्ड स्कूल में हुआ होली पर्व का रंगारंग आयोजन, स्कूली बच्चों में भी दिखा प्री होली को लेकर जबरदस्त उत्साह kshititech
एशियन वर्ल्ड स्कूल बाराद्वार में आयोजित प्री होली का आयोजन

बाराद्वार शहर के एशियन वर्ल्ड स्कूल में हुआ होली पर्व का रंगारंग आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-एशियन वर्ल्ड स्कूल (CBSE), बाराद्वार में प्री-होली का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, कार्यक्रम की शुरुआत एक प्रेरणादायक गतिविधि से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी कमज़ोरियों को कागज़ पर लिखकर होलिका में समर्पित किया। इस प्रतीकात्मक पहल के माध्यम से बच्चों ने बुराइयों को त्यागकर एक नई सकारात्मक शुरुआत का संकल्प लियाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती हेमा बिस्वास ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को प्री-होली की शुभकामनाएँ देते हुए कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।इसके पश्चात विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपने शिक्षकों एवं सहपाठियों के साथ प्री-होली का उत्सव मनाया। विद्यालय के निदेशक श्री नीरज अग्रवाल एवं श्री अभिषेक अग्रवाल ने भी सभी को शुभकामनाएँ देते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।इस आयोजन में विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और रंगारंग प्रस्तुतियों व नृत्य के साथ प्री-होली का भरपूर आनंद उठाया।विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम एकता, प्रेम और सकारात्मकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading