बरसेगी श्याम तेरी कृपा- शक्ति में आज सजेगा बाबा श्याम का भव्य दरबार, श्याम ग्यारस पर श्री राम मंदिर से निकली निशान यात्रा, विशाल जागरण का होगा आयोजन, प्रसिद्ध भजन गायक देंगे प्रस्तुति, श्री श्याम परिवार एवं श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति ने किया है आयोजन

बरसेगी श्याम तेरी कृपा- शक्ति में आज सजेगा बाबा श्याम का भव्य दरबार, श्याम ग्यारस पर श्री राम मंदिर से निकली निशान यात्रा, विशाल जागरण का होगा आयोजन, प्रसिद्ध भजन गायक देंगे प्रस्तुति, श्री श्याम परिवार एवं श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति ने किया है आयोजन kshititech
खाटू वाले बाबा श्याम के चरणों में वंदन

शक्ति में आज सजेगा बाबा श्याम का भव्य दरबार, श्याम ग्यारस पर श्री राम मंदिर से निकली निशान यात्रा, विशाल जागरण का होगा आयोजन, प्रसिद्ध भजन गायक देंगे प्रस्तुति

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-शक्ति शहर में 8 फरवरी को श्री श्याम ग्यारस के मौके पर श्री राम मंदिर हटरी चौक से निशान यात्रा निकली, जो कि शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुंची, जहां श्याम भक्तों ने बाबा श्याम के चरणों में निशान अर्पित किया तथा श्री राधा कृष्ण मंदिर शक्ति में श्री श्याम परिवार एवं श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति शक्ति द्वारा 8 फरवरी की रात्रि 7:30 से श्री श्याम ग्यारस संकीर्तन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया है, तथा इस अवसर पर जहां बाबा श्याम का भव्य दरबार सजेगा तो वहीं इस श्याम दरबार का मुख्य आकर्षण भोग प्रसाद, मोर छड़ी का झाड़ा,बाबा का अलौकिक श्रृंगार एवं अखंड ज्योत होगी तथा इस अवसर पर उड़ीसा बरगढ़ के प्रसिद्ध भजन गायक आनंद कोकचा एवं विक्की सिंघल बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगे तथा बाबा की ज्योत प्रज्वलित की जाएगी आयोजन समिति ने सभी श्याम प्रेमियों को सह परिवार इस श्याम ग्यारस संकीर्तन कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य का भागी बनने की अपील की है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading