चलव संगी वोट डाले जाबो-नगर पालिका शक्ति के चुनाव में 18 वार्डों के लिए बने 18 मतदान केंद्र, शक्ति जिले के नगरीय निकायों में सुबह 8:00 से शाम 5:00 बजे तक होगा मतदान, कलेक्टर तोपनों ने करी शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर साहब ने कहा- घरों से निकल कर जरूर डाले अपना वोट, जिला पुलिस अधीक्षक आईपीएस अंकिता शर्मा के निर्देशन में शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस की भी है चाक चौबंद व्यवस्था

शक्ति जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी IAS अमृत विकास टोपनो
10 फरवरी को जिले के नगरीय निकायों में चुनाव के लिए मतदान दल हुए रवाना
10 फरवरी को जिले के नगरीय निकायों में चुनाव के लिए मतदान दल हुए रवाना

नगर पालिका शक्ति के चुनाव में 18 वार्डों के लिए बने 18 मतदान केंद्र, शक्ति जिले के नगरीय निकायों में सुबह 8:00 से शाम 5:00 बजे तक होगा मतदान, कलेक्टर तोपनों ने करी शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर साहब ने कहा- घरों से निकल कर जरूर डाले अपना वोट

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- 11 फरवरी को शक्ति जिले के नगर पालिका एवं नगर पंचायतो में अध्यक्ष एवं पार्षद पदों के लिए मतदान होगा, मतदान को लेकर जहां जिला प्रशासन के दिशा निर्देशन में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है, तो वही शक्ति नगर पालिका क्षेत्र में भी 18 वार्डों में 18 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, तथा शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने भी जिले के सभी मतदाता भाइयों से शत प्रतिशत मतदान कर एक स्वस्थ लोकतंत्र स्थापित करने की अपील की है

सक्ती नगर पालिका क्षेत्र के मतदान केंद्रों की वार्डवार सूची

01- 01शा. प्रा. शा. अनु.जाति सक्ती, कक्ष क्र. 01
02- शा.प्रा.शा.कसेर पारा सक्ती, कक्ष क्र. 01
03- कन्या छात्रावास कसेर पारा सक्ती
04- शा.प्रा.शा. सोसायटी चोक सक्ती, कक्ष क्र. 01
05- जवाहर लाल नेहरू महा.विद्या. सक्ती, कक्ष क्र. 05
06- सामुदायिक स्वा. केन्द्र औषधालय, कक्ष क्र. 01
07- गुरूद्वारा भवन सक्ती, कक्ष क्र. 01
08- बिजली आफिस सक्ती, कक्ष क्र. 01
09- सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल सक्ती, कक्ष क्र. 01
10- अनुनय कान्वेट स्कूल सक्ती, कक्ष क्र. 01
11- आ. उ. मा. विद्या. सक्ती, कक्ष क्र. 01
12- शा. सदर प्रा. शाला सक्ती, कक्ष क्र. 01
13- शा. सदर प्रा. शाला सक्ती, कक्ष क्र. 02
14- शा. कन्या उ. मा. विद्या. सक्ती, कक्ष क्र. 01
15- आ. उ. मा. विद्या. सक्ती, कक्ष क्र. 02
16- आ. उ.मा. विद्या. सक्ती, कक्ष क्र. 03
17- नाका चौक बिजली आफिस, कक्ष क्र. 01
18- शा. प्रा. शाला स्टेशन पारा सक्ती, कक्ष क्र. 01

नगरीय निकाय आम निर्वाचन: मतदान 11 फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक,मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दल हुए रवाना

सक्ती-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 कार्य को सुचारू संपन्न कराने के लिए आज जिले में स्ट्रॉन्ग रूम परिसर नंदेलीभांठा सहित विभिन्न नगरीय निकायों के लिए बनाये गए मतदान सामग्री वितरण केन्द्रों से मतदान दलों को मतदान सामग्री के साथ जिले के सभी चिन्हांकित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने मतदान दलों को शुभकामनाएं दी। मतदान सामग्री वितरण केन्द्रों में मतदान सामग्री मिलान करने के बाद मतदान दल ऊर्जा एवं उत्साह के साथ अपने-अपने मतदान केन्द्र के लिए ईव्हीएम एवं अन्य मतदान सामग्री को लेकर निर्धारित मतदान केन्द्रों में ड्यूटी के लिए रवाना हुए। जिले के नगरीय क्षेत्रों में नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए मतदान तिथि मंगलवार 11 फरवरी 2025 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान संपन्न होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन में निर्वाचन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए चाक चौबंद इंतजाम किए गए है

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025-कलेक्टर ने जिले के सभी मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील,मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

सक्ती- नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जिले के सभी नगरीय निकायों में 11 फरवरी 2025 दिन मंगलवार को मतदान केंद्रों में सुबह 08 बजे से शाम 05 बजे तक वोट डाले जायेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपने-अपने घरों से निकलकर ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मतदान कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जिले के सभी मतदाताओं से आग्रह एवं अपील करते हुए कहा है कि जिले के सभी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए मतदान अवश्य करें तथा लोकतंत्र के इस पर्व का हिस्सा जरूर बनें।

सक्ती जिले के नगरीय निकायों में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां पूर्ण

सक्ती-नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के अंतर्गत सक्ती जिले में 11 फरवरी 2025 दिन मंगलवार को होने वाले मतदान के पर्व को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय निर्वाचन से जुड़े सभी कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है तथा लगातार आवश्यक निर्देश सभी संबंधित अधिकारियो को दिए जा रहे है। जिससे की सक्ती जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन का कार्य स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व निर्बाध रूप से संपन्न हो सके। शक्ति जिले के सभी नगरीय निकायों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए शक्ति जिले की आईपीएस पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में भी पुलिस प्रशासन सजगता के साथ तैनात है तथा पूरे जिले में जहां पुलिस निरंतर थाना क्षेत्र में गश्त कर रही है तो वहीं 11 फरवरी को भी मतदान के दौरान प्रत्येक मतदान केदो एवं सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की तगड़ी व्यवस्था रहेगी, जिस किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों एवं और बदमाशो पर नजर रखी जा सके

10 फरवरी को जिले के नगरीय निकायों में चुनाव के लिए मतदान दल हुए रवाना
10 फरवरी को जिले के नगरीय निकायों में चुनाव के लिए मतदान दल हुए रवाना