अष्टभुजी के दरबार में डिप्टी सीएम- उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अड़भार में मां अष्टभुजी का किया दर्शन, प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि का किया कामना,गांव, गरीब और किसानों की चिंता करने वाले थे भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी-उप मुख्यमंत्री अरुण साव,नगर पंचायत अड़भार और डभरा में अटल परिसर का किया लोकार्पण,उप मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत अड़भार के लिए 2 करोड़ रुपये और नगर पंचायत डभरा तथा चंद्रपुर में विभिन्न विकास कार्यो के लिए ढाई- ढाई करोड़ रूपये देने की घोषणा

अष्टभुजी के दरबार में डिप्टी सीएम- उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अड़भार में मां अष्टभुजी का किया दर्शन, प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि का किया कामना,गांव, गरीब और किसानों की चिंता करने वाले थे भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी-उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव,नगर पंचायत अड़भार और डभरा में अटल परिसर का किया लोकार्पण,उप मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत अड़भार के लिए 2 करोड़ रुपये और नगर पंचायत डभरा तथा चंद्रपुर में विभिन्न विकास कार्यो के लिए ढाई- ढाई करोड़ रूपये देने की घोषणा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज 08 अक्टूबर को सक्ती जिले के प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आज नगर पंचायत अड़भार पहुंचकर मां अष्टभुजी के दर्शन कर मां अष्टभुजी मंदिर के चारों ओर परिक्रमा की और विधिवत पूजा अर्चना करते हुए प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय अड़भार के निकट भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की मूर्ति सहित अटल परिसर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने मां अष्टभुजी मंदिर परिसर पर कलश भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृति करने की घोषणा करते हुए कुल 2 करोड़ रुपये विभिन्न विकास कार्यो के लिए स्वीकृत करने की घोषणा की। इसी प्रकार उप मुख्यमंत्री ने डभरा चौक मे अटल परिसर का लोकार्पण किया तथा नगर पंचायत डभरा और नगर पंचायत चंद्रपुर में विभिन्न विकास कार्यो के लिए ढाई- ढाई करोड़ रूपये की स्वीकृति देने की घोषणा की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने नगरवासियों को बताया कि भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण सहित प्रदेश के अनेक विकास कार्यो में अति महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा की भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी गांव, गरीब और किसानों की चिंता करने वाले थे। अटल जी के द्वारा ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना लागू की गई थी जिसकी वजह से आज गांव-गांव में सड़कों का निर्माण हुआ है और गांवों के विकास में तेजी आई है । भारत रत्न अटल जी के वजह से ही हमारे प्रदेश में बिलासपुर रेलवे जोन, एम्स, आईआईएम, आईआईटी, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जैसे अनेक संस्थान शुरू हो पाए हैं। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि अटल जी द्वारा हमारे देश और छत्तीसगढ़ राज्य के विकास में दिए गए योगदान को यादगार बनाने के लिए प्रदेश के सभी नगरिय क्षेत्रों में अटल परिसर का निर्माण किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। आज गांव-गांव में प्रधानमंत्री आवास का निर्माण किया जा रहा है। सरकार द्वारा किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया गया है। किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर माह एक एक हजार रुपए डाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जनता के हित में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रोपती कीर्तन चंद्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कमल किशोर पटेल, जिला पंचायत जांजगीर चांपा उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरीया, श्री टिकेश्वर गबेल, श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव, श्री कृष्णकांत चंद्रा, नगर पंचायत और बाढ़ के अध्यक्ष कृष्णा रात्रे, नगर पंचायत अड़भार के उपाध्यक्ष सहित नगर पंचायतो के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगण, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading