शक्ति विधानसभा क्षेत्र के चार गांवो में नेता प्रतिपक्ष महंत ने दी मुक्तिधाम निर्माण की स्वीकृति,विधायक प्रतिनिधि अमित राठौर ने दी जानकारी

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत
विधायक प्रतिनिधि अमित राठौर

शक्ति विधानसभा क्षेत्र के चार गांवो में नेता प्रतिपक्ष महंत ने दी मुक्तिधाम निर्माण की स्वीकृति,विधायक प्रतिनिधि अमित राठौर ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं शक्ति के विधायक डॉ चरण दास महंत ने शक्ति विकासखंड के ग्राम पंचायत देवरी, खूंटादहरा, सिंघनसरा एवं पलाडी खुर्द में 5-5 लाख रुपए की लागत से मुक्तिधाम, सह प्रतीक्षालय निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की है,उपरोक्त जानकारी देते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत के विधायक प्रतिनिधि अमित राठौर किरारी ने बताया कि महंत जी की स्वीकृति से लगभग 20 लाख रुपए के नए निर्माण कार्य होंगे तथा इस स्वीकृति से जहां ग्रामीणों ने भी अपने लोकप्रिय विधायक महंत जी का आभार व्यक्त किया है तो वहीं डॉक्टर चरण दास महंत निरंतर अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए दृण संकल्पित होकर कार्य करते हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading