सक्ती जिले के मालखरौदा वृत्त प्रभारी कोमल सिंह सिदार की सक्रियता से अवैध महुआ शराब बरामद, सुशासन तिहार में नागरिकों ने करी थी शिकायत, आबकारी विभाग की छापामार करवाई से अवैध महुआ शराब के कारोबारियो में है हड़कंप

आबकारी विभाग की कार्रवाई
आबकारी विभाग की कार्रवाई

मालखरौदा वृत्त प्रभारी कोमल सिंह सिदार की सक्रियता से अवैध महुआ शराब बरामद, सुशासन तिहार में नागरिकों ने करी थी शिकायत

सक्ती छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-सुशासन तिहार 2025 में प्राप्त शिकायत पर आबकारी वृत्त मालखरौदा की बड़ी कार्रवाई हुई है,दिनांक  24.04.2025 को कायम प्रकरण 02 जिसमे गिरफ्तार आरोपी – 02 तथा जप्त मदिरा-11.8 ली महुआ शराब है,सक्ती कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो सर के निर्देश पर और उपा. आब. स. उ. द. बिलासपुर श्री नोहर सिंह ठाकुर सर व प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी श्री नितिन शुक्ला सर के मार्गदर्शन में 24 अप्रैल को जनपद पंचायत मालखरौदा के ग्राम आमनदुला में प्राप्त शिकायत के आधार पर ग्राम आमनदुला थाना मालखरौदा* निवासी सुमित्रा बाई सोनवानी पति मनबोध के रहवासी मकान की विधिवत् सूक्ष्मता से जांच करने पर मकान के कमरे से एक सफेद रंग की 15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक डिब्बा में भरी कुल मात्रा 10 लीटर  हाथभट्टी महुआ शराब बरामद होने से आब अधि की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल निरुद्ध किया गया । इसी तरह एक अन्य शिकायत में ग्राम आमनदुला में संतोष सोनवानी पिता शिव प्रसाद के संज्ञान आधिपत्य से एक दो लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक बॉटल में भरी 1.8 ली हाथभट्टी महुआ शराब बरामद होने से आब अधि की धारा 34(1) क के तहत प्रकरण दर्ज किया,उपरोक्त कार्रवाई में वृत्त मालखरौदा प्रभारी कोमल प्रसाद सिदार, आब आर संजीव भगत, प्रकाश थकाचन ,आबकारी स्टाफ भारती यादव  का सराहनीय योगदान रहा ।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading