शक्ति में व्यापारियों का महासम्मेलन 9 अक्टूबर को– छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा कमला हरी में होगा व्यापारियों का सम्मान एवं पत्रकार साथियों का भी सम्मान, विधानसभा अध्यक्ष महंत होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, जिले भर के जुटेंगे 500 व्यापारी, सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों से, विधानसभा चुनाव के ठीक पहले हो रहे सम्मेलन को लेकर व्यापारियों में उत्साह, मनीष कथूरिया एवं अमृत डालमिया ने दी जानकारी

शक्ति के विधायक डॉ चरण दास महंत
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रायपुर इकाई शक्ति
चेंबर के पदाधिकारी मनीष कथूरिया

शक्ति में व्यापारियों का महासम्मेलन 9 अक्टूबर को– छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा कमला हरी में होगा व्यापारियों का सम्मान एवं पत्रकार साथियों का भी सम्मान, विधानसभा अध्यक्ष महंत होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, जिले भर के जुटेंगे 500 व्यापारी, सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों से, विधानसभा चुनाव के ठीक पहले हो रहे सम्मेलन को लेकर व्यापारियों में उत्साह

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति-शक्ति शहर में 9 अक्टूबर को कमला हरी एवेन्यू स्टेशन रोड में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रायपुर इकाई शक्ति द्वारा व्यापारियों के महासम्मेलन का आयोजन किया गया है, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शक्ति के विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत होंगे,व्यापारी सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन शाम 6:00 बजे से किया गया है, कार्यक्रम के पश्चात हाईटी की भी व्यवस्था आगंतुकों के सम्मान में होगी

उपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजक संस्था छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी मनीष कथूरिया एवं अमृतलाल विजय डालमिया ने बताया कि शाम 6:00 बजे से आयोजित कार्यक्रम में जहां प्रमुख व्यापारियों का सम्मान किया जाएगा, तो वहीं इस कार्यक्रम में सम्मानित मीडिया के साथियों का भी सम्मान किया जाएगा तथा छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज इकाई शक्ति द्वारा होने जा रहे इस व्यापारी सम्मेलन को लेकर जहां व्यापारियों में उत्साह है, तो लगभग 500 की संख्या में व्यापारी बंधु इस कार्यक्रम में जुटेंगे तथा व्यापारियों के विभिन्न संगठनों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है, तथा ठीक विधानसभा चुनाव 2023 के पूर्व व्यापारी भी चुनाव में अपनी ताकत दिखाएंगे

शक्ति के चेंबर इकाई अध्यक्ष अमृतलाल विजय डालमिया

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading