माता रानी की होंगी कृपा- ओढेकेरा के पीली दाई मंदिर में नवरात्रि पर देवी भागवत एवं नवरात्रि महोत्सव का होगा आयोजन, निकलेगी माता रानी की भव्य कलश शोभायात्रा, देवी भक्त जुटे तैयारियो में, जस गीत प्रतियोगिता में पहुंचेंगे प्रदेश की विभिन्न स्थानों से मंडलियां

माता रानी की होंगी कृपा- ओढेकेरा के पीली दाई मंदिर में नवरात्रि पर देवी भागवत एवं नवरात्रि महोत्सव का होगा आयोजन, निकलेगी माता रानी की भव्य कलश शोभायात्रा, देवी भक्त जुटे तैयारियो में, जस गीत प्रतियोगिता में पहुंचेंगे प्रदेश की विभिन्न स्थानों से मंडलियां kshititech
ओढेकेरा की प्रसिद्ध माता रानी
माता रानी की होंगी कृपा- ओढेकेरा के पीली दाई मंदिर में नवरात्रि पर देवी भागवत एवं नवरात्रि महोत्सव का होगा आयोजन, निकलेगी माता रानी की भव्य कलश शोभायात्रा, देवी भक्त जुटे तैयारियो में, जस गीत प्रतियोगिता में पहुंचेंगे प्रदेश की विभिन्न स्थानों से मंडलियां kshititech
चैत्र नवरात्रि महोत्सव का आमंत्रण आप सभी धर्म प्रेमियों के लिए

ओढेकेरा के पीली दाई मंदिर में नवरात्रि पर देवी भागवत एवं नवरात्रि महोत्सव का होगा आयोजन, निकलेगी माता रानी की भव्य कलश शोभायात्रा, देवी भक्त जुटे तैयारियो में, जस गीत प्रतियोगिता में पहुंचेंगे प्रदेश की विभिन्न स्थानों से मंडलियां

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- मां दुर्गा की आराधना का महापर्व आगामी 30 मार्च से शुरू हो रहा हैं। मंदिरों में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। साफ सफाई के साथ रंग पुताई का कार्य चल रहा है। चैत्र नवरात्रि मेले का भी आयोजन होता है। इस साल मां दुर्गा का आगमन हाथी पर होगा। नवरात्रि में नौ दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा का विधान है।मान्यता है कि ये नौ दिन मां अंबे धरती पर भक्तों के बीच रहती हैं और उनकी पूजा-उपासना से प्रसन्न होकर उनकी सभी इच्छाएं मनोकामना पूर्ण करती हैं। इस समय में घटस्थापना आपके लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगा। इस चैत्र नवरात्रि में अमृत सिद्धि, और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है।इसको लेकर ग्राम ओडेकेरा के पीली दाई मंदिर में साफ-सफाई चल रही है। मंदिर प्रांगण के अलावा देवालय में भी रंग पुताई कराई जा रही है। साथ ही यहां घट स्थापना के साथ-साथ श्रीमद् देवी भागवत की कथा का आयोजन भी ग्राम वासियों द्वारा रखा गया है इसके अलावा जस गीत प्रतियोगिता का भी आयोजन है जिसमें प्रथम पुरस्कार 15 हजार, दूसरा 12 हजार,तीसरा 10 हज़ार, चौथा 7 हजार,पंचम पांच हजार, छ्ठवा 3 हजार,सप्तम 21 सौ रखा गया है जिसका फाइनल दिनांक 7 अप्रैल रात्रि से है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading