गौतम का घर-घर जनसंपर्क-मोदी की गारंटी और जनता के विश्वास से हासिल होगा 400 पार का लक्ष्य- गौतम अग्रवाल,लोकसभा चुनाव विश्व पटल पर भारत देश की एक नई दिशा और दशा तय करने वाला चुनाव,एक अपील भाजपा का लक्ष्य, हर बूथ पर विजय, गौतम ने कहा- शहर की जनता ने चुना है भाजपा का विधायक एवं फिर से चुनेगी सांसद भी

गौतम का घर-घर जनसंपर्क-मोदी की गारंटी और जनता के विश्वास से हासिल होगा 400 पार का लक्ष्य- गौतम अग्रवाल,लोकसभा चुनाव विश्व पटल पर भारत देश की एक नई दिशा और दशा तय करने वाला चुनाव,एक अपील भाजपा का लक्ष्य, हर बूथ पर विजय, गौतम ने कहा- शहर की जनता ने चुना है भाजपा का विधायक एवं फिर से चुनेगी सांसद भी kshititech
केंद्र की एनडीए गठबंधन सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी
गौतम का घर-घर जनसंपर्क-मोदी की गारंटी और जनता के विश्वास से हासिल होगा 400 पार का लक्ष्य- गौतम अग्रवाल,लोकसभा चुनाव विश्व पटल पर भारत देश की एक नई दिशा और दशा तय करने वाला चुनाव,एक अपील भाजपा का लक्ष्य, हर बूथ पर विजय, गौतम ने कहा- शहर की जनता ने चुना है भाजपा का विधायक एवं फिर से चुनेगी सांसद भी kshititech
रायगढ़ जिले के युवा भाजपा नेता गौतम रोशन लाल अग्रवाल

गौतम का घर-घर जनसंपर्क-मोदी की गारंटी और जनता के विश्वास से हासिल होगा 400 पार का लक्ष्य- गौतम अग्रवाल,लोकसभा चुनाव विश्व पटल पर भारत देश की एक नई दिशा और दशा तय करने वाला चुनाव,एक अपील भाजपा का लक्ष्य, हर बूथ पर विजय

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-भारतीय जनता पार्टी के रायगढ़ जिले के युवा नेता गौतम अग्रवाल ने शहर के प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिकों से संम्पर्क करते हुए कहा कि लोकसभा का यह चुनाव विश्व पटल पर भारत देश की एक नई दिशा और दशा तय करने वाला चुनाव है। जन सामान्य लोगों का उत्साह बता रहा है कि भारत देश को विकसित राष्ट्र बनाकर विश्वस्तरीय पहचान दिलाने वाले विश्व के लोकप्रिय जननायक, मां भारती के सच्चे सपूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का शंखनाद हो चुका है। प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी पर भरोसा करते हुए जनता ने कांग्रेस की भूपेश सरकार को प्रदेश की सत्ता से बेदखल कर साबित कर दिया है देश और प्रदेश का विकास, भाजपा की सरकार के कार्यकाल में ही साकार होगा।

गौतम अग्रवाल ने आगे बताया कि मोदी की दी हुई गारंटी वाली महत्वपूर्ण वायदों को प्रदेश की भाजपा सरकार ने महज 100 दिन के भीतर पूरा करके दिखाते हुए बता दिया है कि भाजपा की सरकार जो कहती है वही करती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की सरकार एवं स्थानीय विधायक व वित्त मंत्री ओपी चौधरी की वित्त प्रबंधन ने 100 दिन के भीतर किसानों को 3100 रुपये की दर से धान खरीदी की, अंतर की राशि प्रदेश के सभी किसानों को एकमुश्त प्रदान किया है। 3716 करोड़ रुपये 2 साल का पिछला बकाया बोनस, 70 लाख से अधिक माताओं बहनों को महतारी वंदन योजना के माध्यम से 1000 रुपये प्रतिमाह देने कि शुरुआत हो चुकी है। हमारे धर्म संस्कृति और गौरव के प्रतीक भगवान श्रीराम जी की 22 जनवरी को अयोध्या में हुए प्राणप्रतिष्ठा समारोह को कांग्रेस पार्टी के नेताओ ने ठुकराकर साबित कर दिया है। उन्होंने राष्ट्रधर्म का अपमान किया है। देश की जनता और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ठान लिया है कि जो राम का नही वो देश में किसी काम का नही है। पूरे देश की जनता का विश्वास और जनसमर्थन मोदी जी के साथ है और लोकसभा में भाजपा इस बार 400 पार के लक्ष्य को अवश्य ही कार्यकर्ताओ के दम पर हासिल करेगी

युवा नेता गौतम अग्रवाल ने मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों की तारीख का एलान हो चुका है और हम सभी का लक्ष्य इस बार भी हर बूथ पर भाजपा की विजय का है। देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की गारंटी सभी कार्यकर्ताओं को भी देनी होगी। आगामी 7 मई को हम सभी मिलकर अपने बूथों में भाजपा के पक्ष में सर्वाधिक मतदान का संकल्प लेवें

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading