रायपुर की गौरव बबीता अग्रवाल- रायपुर की सामाजिक कार्यकर्ता बबीता अग्रवाल को मिला राष्ट्रीय अग्र ज्योति अलंकरण सम्मान, नारी सशक्तिकरण की दिशा में अहम योगदान के लिए हुई सम्मानित, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एवं उपस्थित अतिथियों के हाथों बबीता को मिला ₹11000/-रुपये की राशि का चेक एवं मोमेंटो




रायपुर की सामाजिक कार्यकर्ता बबीता अग्रवाल को मिला राष्ट्रीय अग्र ज्योति अलंकरण सम्मान, नारी सशक्तिकरण की दिशा में अहम योगदान के लिए हुई सम्मानित
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- रायपुर शहर की सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती बबीता अग्रवाल को राष्ट्रीय अग्र ज्योति अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया है,यह सम्मान उन्हें नारी सशक्तिकरण की दिशा में अहम योगदान के लिए दिया गया है, ज्ञात हो की छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह 28 अगस्त को एस एन पैलेस रायपुर में आयोजित था, इस समारोह में रायपुर निवासी श्रीमती बबीता अग्रवाल को अग्र ज्योति अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया,बबीता अग्रवाल ने अनेकों सामाजिक गतिविधियों में अपना बहुमूल्य योगदान देते हुये पूरे प्रदेश में महिला समूहों में एक अलग अलख जगाई है।साथ ही विगत दिनों राखी विथ रक्षक का महा आयोजन राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में किया गया था, जिस्म भी बबीता अग्रवाल ने अपनी सक्रिय भागीदारी की थी, बबीता अग्रवाल शुरू से ही सामाजिक कार्यों में निस्वार्थ भाव से लोगो की मदद करने में दूसरों का दर्द दूर करने में सामाजिक बुराइयों को नष्ट करने में आगे रहती है। बबीता अग्रवाल ने सम्मानित होने पर कहा कि यह सम्मान उनके जीवन में एक नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। श्रीमती बबीता अग्रवाल को मिले इस सम्मान पर प्रदेश के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं



