हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर- बिलासपुर शहर में रात को भी अब एयरपोर्ट पर उड़ाने भर सकेंगी हवाई जहाज, नाइट लैंडिंग का सफल ट्रायल, अब बिलासपुर में होंगी नियमित उड़ाने

हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर- बिलासपुर शहर में रात को भी अब एयरपोर्ट पर उड़ाने भर सकेंगी हवाई जहाज, नाइट लैंडिंग का सफल ट्रायल, अब बिलासपुर में होंगी नियमित उड़ाने kshititech
फाइल फोटो एक नजर में

बिलासपुर शहर में रात को भी अब एयरपोर्ट पर उड़ाने भर सकेंगी हवाई जहाज, नाइट लैंडिंग का सफल ट्रायल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-बिलासपुर में हवाई सेवा से जुड़ी बड़ी खबर, बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट में पहली बार नाइट लैंडिंग ट्रायल सफल हुआ है,बिलासपुर एयरपोर्ट में रात के समय विमान की लैंडिंग का ट्रायल स्टेट प्लेन के जरिए किया गया. तकनीकी व्यवस्थाएं पूरी तरह सफल रहीं,बिलासपुर:जिले के साथ छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पर पहली बार रात में विमान उतरने (नाइट लैंडिंग) का सफल ट्रायल किया गया है. इसे शहर के हवाई सेवाओं के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है.

बिलासपुर एयरपोर्ट में सुरक्षित हुई लैंडिंग

रविवार को स्टेट प्लेन के जरिए यह परीक्षण किया गया. रात के समय विमान सुरक्षित रूप से रनवे पर उतरा और सभी तकनीकी व्यवस्थाएं पूरी तरह सफल रहीं. इस सफलता के साथ अब बिलासपुर हवाई सेवाओं के नए दौर में प्रवेश कर चुका है

ट्रायल के दौरान क्या-क्या जांचा गया?

नाइट लैंडिंग ट्रायल के दौरान रनवे लाइटिंग सिस्टम, एप्रोच लाइट्स, एयर ट्रैफिक कंट्रोल समन्वय और सुरक्षा से जुड़े सभी तकनीकी मानकों की जांच की गई. सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं. इस मौके पर एयरपोर्ट डायरेक्टर एन. बिरेन सिंह, नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी और एयरपोर्ट के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने इसे बिलासपुर के लिए बड़ी उपलब्धि बताया.

शहर को क्या होगा फायदा?

नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू होने से यात्रियों को अब ज्यादा फ्लाइट विकल्प मिल सकेंगे. अब रात में भी उड़ानें संचालित हो सकेंगी, जिससे व्यापार, उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों के उद्योगपतियों और व्यापारियों को इससे खास फायदा होगा. साथ ही बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी यात्रा आसान होगी.

जल्द शुरू होगी नियमित नाइट फ्लाइट

एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि जरूरी औपचारिकताएं और अंतिम मंजूरी मिलने के बाद नियमित नाइट फ्लाइट संचालन शुरू कर दिया जाएगा. यह कदम बिलासपुर के विकास में मील का पत्थर साबित हो सकता है.

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading