गौ सेवा का पुनीत कार्य किया महिला सदस्यों ने- अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की शक्ति शाखा अध्यक्ष सरोज अग्रवाल के नेतृत्व में गोपाष्टमी पर हरी सब्जियां एवं चारा खिलाया गया तो माताओ को. श्री वृंदावन गौशाला एवं अग्रसेन चौक स्थित गौशाला में किए सेवा के कार्य

महिला समिति के सदस्य गौशाला में गौ माता की सेवा करते हुए
महिला समिति के सदस्य गौशाला में गौ माता की सेवा करते हुए
महिला समिति के सदस्य गौशाला में गौ माता की सेवा करते हुए

गौ सेवा का पुनीत कार्य किया महिला सदस्यों ने- अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की शक्ति शाखा अध्यक्ष सरोज अग्रवाल के नेतृत्व में गोपाष्टमी पर हरी सब्जियां एवं चारा खिलाया गया तो माताओ को

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -अखिल भारतीय महिला समिति, शक्ति शाखा द्वारा गोपाष्टमी के पावन अवसर पर वृंदावन गौशाला एवं हनुमान मंदिर के निकट स्थित गौशाला में जाकर सभी सदस्यों ने बड़े श्रद्धाभाव एवं उत्साह के साथ गौ माता की सेवा एवं पूजा-अर्चना की।इस अवसर पर गौ माता को हरा चारा, मूली, भाजी, फूलगोभी, गुड़, रोटी आदि खिलाकर उनकी सेवा की गई। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती सरोज अग्रवाल ने कहा कि
गोपाष्टमी का हमारे सनातन धर्म में विशेष महत्व है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार ग्वाले का रूप धारण कर गौ माता को चराने के लिए वन की ओर प्रस्थान किया था। इस दिन गौ माता के साथ-साथ ग्वालों का भी सम्मान किया जाता है।यह हमारी भारतीय संस्कृति और संस्कारों की अनमोल धरोहर है, जिसे हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को भी सिखाना चाहिए। यह देखकर अत्यंत खुशी हुई कि हमारी दो साल की नन्ही बच्ची ने भी बड़े प्रेम और उत्साह से गौ माता को चारा खिलाकर सेवा की।हमारा उद्देश्य केवल गौ सेवा करना ही नहीं, बल्कि बच्चों में भी सेवा, दया, करुणा और संस्कारों के बीज बोना है।इस पुण्य कार्य में समिति की सभी सदस्यों ने मिलकर सहभागिता निभाई।

महिला समिति के सदस्य गौशाला में गौ माता की सेवा करते हुए
महिला समिति के सदस्य गौशाला में गौ माता की सेवा करते हुए
महिला समिति के सदस्य गौशाला में गौ माता की सेवा करते हुए

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading