बिल्हा के समाजसेवी प्रोफेसर डॉक्टर आर सी अग्रवाल बेमेतरा में आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन में हुए अतिथि के रूप में शामिल. डॉ अग्रवाल ने कहा- बेमेतरा जिला आज छत्तीसगढ़ के विकसित जिलों में है शामिल




समाजसेवी प्रोफेसर डॉक्टर आर सी अग्रवाल बेमेतरा में आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन में हुए अतिथि के रूप में शामिल
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के सेवानिवृत प्राध्यापक प्रोफेसर डॉक्टर आर सी अग्रवाल बेमेतरा जिला मुख्यालय में आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन में बतौर अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान आयोजक संस्था द्वारा अतिथि डॉक्टर आर सी अग्रवाल का स्वागत अभिनंदन करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया तो वहीं कार्यक्रम के दौरान अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए डॉक्टर आर सी अग्रवाल ने कहा कि आज बेमेतरा जिले में पत्रकारों का यह सम्मेलन आयोजित किया गया है।तथा बेमेतरा जिले के पत्रकार साथी सजगजता एवं तत्परता के साथ अपनी पत्रकारिता संबंधी कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं। जिसके लिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। इस दौरान डॉक्टर आर सी अग्रवाल के हाथों जिले के पत्रकार साथियों का सम्मान भी किया गया। एवं विशिष्ट अतिथि डॉ आर सी अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अतिथियों से भी मुलाकात करते हुए उनसे विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की





