13 से 20 सितंबर तक भारत राइस मिल परिसर जांजगीर में होगी बसईवाल परिवार की पितृ मोक्षार्थ श्रीमद् भागवत कथा. परम पूज्य गोस्वामी गोविंद बाबा की मुखारविंद से होगा कथा का रसपान.नैला. रायपुर. दिल्ली. हैदराबाद के परिवार जनों ने मिलकर किया है संयुक्त आयोजन




13 से 20 सितंबर तक भारत राइस मिल परिसर जांजगीर में होगी बसईवाल परिवार की पितृ मोक्षार्थ श्रीमद् भागवत कथा. परम पूज्य गोस्वामी गोविंद बाबा की मुखारविंद से होगा कथा का रसपान
शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -आगामी 13 से 20 सितंबर तक भारत राइस मिल परिसर नैना जांजगीर में बसईवाल परिवार की पितृ मोक्षार्थ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन किया जा रहा है। उपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजक परिवार के सदस्यों ने बताया कि इस श्रीमद् भागवत कथा आयोजन में परम पूज्य गोस्वामी गोविंद बाबा व्यास पीठ पर विराजमान होकर अपने मुखारविंद से कथा वाचन करेंगे। तथा संपूर्ण कथा का यू ट्यूब चैनल के माध्यम से सीधा प्रसारण भी किया जाएगा एवं13 से 20 सितम्बर 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 03 बजे से भारत राईस मिल नैला-जांजगीर (छ.ग.)में कथा का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कथा की आयोजक बसईवाल परिवार नैला, रायपुर, दिल्ली, हैदराबाद के श्रीमद् भागवत कथा उत्सव प्रसंग कार्यक्रम में परम पूज्य
गुरुदेव जी का आगमन एवं स्वागत दिनांक : 12 सितंबर 2026, शनिवार को होगा।तथा कथा शुभारंभ दिवस भव्य कलश यात्रा दिनांक : 13 सितंबर 2026 समय सुबह 11 बजे से स्थान : श्री कृष्ण गौशाला नैला से कथा स्थल, भारत राईस मिल तक निकाली जाएगी
प्रतिदिन अलग-अलग होंगे कथा के प्रसंग
बसईवाल परिवार की आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में कलश शोभा यात्रा के पश्चात 13 सितंबर को श्रीमद् भागवत महात्म्यम्
दिनांक-13 सितंबर 2026, रविवार को।कुन्ती स्तुति, परीक्षित जन्म, परीक्षित श्राप, शुकदेव जी का आगमन दिनांक-14 सितंबर 2026, सोमवार को। सती चरित्र, ध्रुव चरित्र, श्री नरसिंह अवतार
दिनांक-15 सितंबर 2026, मंगलवार को।श्री बलीवामन प्रसंग, श्री राम चरित्र, श्री कृष्ण जन्मोत्सव दिनांक-16 सितंबर 2026, बुधवार को। श्री कृष्ण बाल लीलाएं, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग
दिनांक-17 सितंबर 2026, गुरुवार को।महारास, उद्धव गोपी संवाद, कृष्ण-रुक्मिणी विवाहदिनांक-18 सितंबर 2026, शुक्रवार को। सुदामा चरित्र, शुकदेव जी विदाई, व्यास पूजा एवं फूलों की होली, हवनदिनांक-19 सितंबर 2026, शनिवार को एवं गीतापाठ, पूर्णाहुति दिनांक-20 सितंबर 2026, रविवार को होगा तथा गया जी से वापस आने पर परिवार जनों के द्वारा भण्डारा प्रसादी का कार्यक्रम 14 अक्टूबर 2026, बुधवार, समय दोपहर 12 बजे से स्थान : भारत राईस मिल, नैला-जांजगीर (छ.ग.) में आयोजित किया गया है
आयोजक परिवार का धर्म प्रेमियों से आग्रह
श्रीमद् भागवत कथा की आयोजक बसईवाल परिवार ने समस्त धर्म प्रेमी। श्रद्धालु जनों से आग्रह करते हुए कहा है कि परमपिता परमेश्वर की असीम कृपा एवं कुलदेवी खुडाना माई जी के आशीर्वाद तथा पितृदेवो के स्नेहिल छत्र छाया से बड़ा ही शुभ अवसर आया है जब बसईवाल परिवार (नैला) में पितरों के मोक्ष निमित्त गया श्राद्ध का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, अतः इस स्वर्णिम शुभ अवसर पर मधुरभाव सेपूज्य श्री गोस्वामी गोविंद बाबा जी मथुरा, भागवत मर्मज व्यासपीठ को गरिमा प्रदान कर अमृत कथा का रसपान करायेंगे । ज्ञान, कर्म एवं भक्ति की पवित्र त्रिवेणी में आप अपने समस्त परिवार एवं ईष्ट मित्रों सहित पधारकर अमृत कथा का रसपान कर अक्षय पुण्य लाभ के सहभागी बनें।हमारा आपको एवं आपके समस्त आत्मीयजनों को स्नेहिल आमंत्रण है
कथावाचक भागवत मर्मज्ञ गोस्वामी गोविंद बाबा जी का परिचय
परम पूज्य गुरुदेव गोस्वामी श्री गोविंद बाबा का अभ्म चोमाल परिवार में सन् 1951 में मथुरा नगरी में हुआ। आपश्री के पूज्य पिताश्री गो-लोक वासी गोस्वामी श्री श्रीनिवासाचार्य जी उच्चकोटि के भागवत प्रवक्ता एवं ज्योतिषविद थे। उन्हीं से आपने दीक्षा ग्रहण कर श्रीमद्भागवत कथा का प्रवचन बाल अवस्था से ही आरंभ किया। आपके द्वारा साहित्य में आचार्य एवं एम.ए. की शिक्षा ग्रहण कर कुल परंपरा अनुसार निम्बार्क सम्प्रदाय के अनुयायी हो अर्थोपार्जन की अपेक्षा धर्मोपार्जन को आधार मान भारत वर्ष के अनेकों शहरों एवं भारत के बाहर लंदन, बांग्लादेश आदि स्थानों पर भारतीय धर्म एवं संस्कृति का प्रचार-प्रसार अपनी ओजपूर्ण, मक्ति एवं सुमधुर रसमयी वाणी से भक्तों के कल्याणार्थ एवं विश्वशांति, गो-रक्षा, कन्या बुण हत्या रोकने आदि के मार्मिक चिंतन को हृदयस्थ रख श्रीमद्भागवत कथामृत का रसपान कराया जा रहा है। आपश्री के द्वारा अभी तक 663 श्रीमद्भागवत सप्ताह कथाओं का आयोजन हो चुका है।अतः सभी प्रभु प्रेमियों से अनुरोध है कि इस मानव शरीर को प्राप्त करके कुछ समय प्रमु के चरणों की सेवा में अवश्य ही लगाकर जीवन को कृतार्थ करें.आओ मिलकर हरि गुण गाएँ, जीवन को प्रभु चरणों से सजाएँ। श्रीमद्भागवत कथा में सादर पधारें, राधे-कृष्ण की कृपा सदा पाएँ।
बसईवाल परिवार के देश के विभिन्न राज्यों में निवासरत सम्माननीय सदस्य गण
बसईवाल परिवार नैला, रायपुर, दिल्ली, हैदराबाद में निवासरत है। जिसके सदस्य नरसिंग दास अग्रवाल दिल्ली।रतनलाल गोकूलचंद अग्रवाल नैला।कैलाश महादेव प्रसाद बसईवालनैला पवन महादेव प्रसाद अग्रवाल नैला।संतोष डॉ. प्रहलाद राय अग्रवाल नैला।प्रकाश गोकूलचंद अग्रवाल नैला।राजेन्द्र रामनिवास अग्रवाल नैला।अरूण गोकूलचंद अग्रवाल नैला।जितेन्द्र रामनिवास अग्रवाल नैला।धनंजय डॉ. प्रहलाद राय अग्रवाल नैला।आशीष पूरनमल अग्रवाल नैला
देवेश बजरंग लाल अग्रवाल रायपुर।कमल बजरंग लाल बसईवाल नैला।आनंद कपूरचंद अग्रवाल नैला-दिल्ली।अनिल विसंम्भर दयाल दिल्ली।मंगेश केदारनाथ अग्रवाल हैदराबाद।रविन्द्र बाबूलाल अग्रवाल अग्रवाल नैला है







