छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने 5 जून को पर्यावरण दिवस पर ग्राम कुटरा में किया वृक्षारोपण. चंदेल ने कहा कि- हमको सतत वृक्षारोपण कर पर्यावरण की करनी चाहिए सुरक्षा. ग्रामीणों ने भी कहा- लगाएंगे एक-एक पेड़

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने 5 जून को पर्यावरण दिवस पर ग्राम कुटरा में किया वृक्षारोपण. चंदेल ने कहा कि- हमको सतत वृक्षारोपण कर पर्यावरण की करनी चाहिए सुरक्षा. ग्रामीणों ने भी कहा- लगाएंगे एक-एक पेड़ kshititech
ग्राम कुटरा में आयोजित वृक्षारोपणकार्यक्रम

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने 5 जून को पर्यावरण दिवस पर ग्राम कुटरा में किया वृक्षारोपण. चंदेल ने कहा कि- हमको सतत वृक्षारोपण कर पर्यावरण की करनी चाहिए सुरक्षा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्राम कुटरा के सोसायटी परिसर में भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर श्री चंदेल ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री मोदी जी के आहवान पर ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ कार्यक्रम में हम सभी लोगों को एक-एक पेड़ अवश्य लगाना है तथा पौधा को संरक्षित करना है, पानी को बचाना है। समाज के सभी लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना है। श्री चंदेल ने कहा कि वृक्षारोपण को एक जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर धनंजय सिंह ठाकुर, विवेका गोपाल, अमर सुल्तानिया, पुष्पेन्द्र सिंह, मण्डल अध्यक्ष धजाराम साहू, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर साहू, राजू कश्यप, साकेत तिवारी, गजेन्द्र सिंह, शिशिर तिवारी, मनहरण विजयवार, जलेश्वर कश्यप, प्रमोद कश्यप, रामू कश्यप, सत्यनारायण पटेल, पुष्पा श्रीवास, अमृत लाल कश्यप, उदल कश्यप, कृष्णा कश्यप, राजकुमार कश्यप, माखन कश्यप, मनमोहन कश्यप, हरदेव कश्यप, लखन कश्यप, मनोज आरले, दुलारी कश्यप, रितेश मोनू अग्रवाल, बेदराम डिग्रस्कर, छतराम कश्यप, अनिल साहू, पंकज कश्यप, धनेन्द्र कश्यप, रोशन कश्यप, लेखराम कश्यप, हरिश कश्यप, बबला कश्यप सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्तागण व ग्रामीणजन उपस्थित थे। सभी लोगों ने सघन वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading