पर्वतारोही अमिता श्रीवास को पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने दी बधाई. चंदेल जी की पहल पर प्रभारी मंत्री जी के स्वेच्छानुदान मद से ₹25000 की राशि मिलेगी अमिता श्रीवास को


पर्वतारोही अमिता श्रीवास को पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने दी बधाई. चंदेल जी की पहल पर प्रभारी मंत्री जी के स्वेच्छानुदान मद से ₹25000 की राशि मिलेगी अमिता श्रीवास को
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छ.ग. विधान सभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल के जांजगीर-नैला स्थित जनसंपर्क कार्यालय में माउण्ट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाली जाबाज पर्वतारोही अमिता श्रीवास का श्री चंदेल ने पुष्पगुच्छ व कोसा का साल भेट कर स्वागत व अभिनंदन किया तथा मिष्ठान खिलाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुये कहा कि आपके अद्भूत, ऐतिहासिक व साहसी कार्य के लिये हम सभी क्षेत्र व अंचल के नागरिकगण आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने कहा कि माउण्ट एवरेस्ट जैसे विशाल पर्वत पर हमारे क्षेत्र कि बिटिया अमिता श्रीवास ने तिरंगा फहराकर इस अंचल, जिला व प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने अमिता को इस ऐतिहासिक कार्य के लिये बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुये प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय व जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी को पत्र लिखकर अमिता श्रीवास को उचित सम्मान करने का आग्रह भारा निवेदन अपने पत्र में किया है। श्री चंदेल ने प्रभारी मंत्री स्वेच्छानुदान मद से अमिता श्रीवास को 25 हजार रूपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही नगर व अंचल के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संगठन के पदाधिकारियों, समाज के सभी वर्ग के लोगों ने पर्वतारोही अमिता श्रीवास को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

