शक्ति की अन्नपूर्णा राठौर के उपाध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष, शक्ति जिला भाजपा संगठन में पूर्व जनपद अध्यक्ष अन्नपूर्णा को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, अन्नपूर्णा ने कहा- पूरी निष्ठा के साथ करूंगी जिम्मेदारियो का निर्वहन

शक्ति की अन्नपूर्णा राठौर के उपाध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष, शक्ति जिला भाजपा संगठन में पूर्व जनपद अध्यक्ष अन्नपूर्णा को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, अन्नपूर्णा ने कहा- पूरी निष्ठा के साथ करूंगी जिम्मेदारियो का निर्वहन kshititech
भाजपा शक्ति जिले की उपाध्यक्ष सुश्री अन्नपूर्णा राठौर

शक्ति की अन्नपूर्णा राठौर के उपाध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष, शक्ति जिला भाजपा संगठन में पूर्व जनपद अध्यक्ष अन्नपूर्णा को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, अन्नपूर्णा ने कहा- पूरी निष्ठा के साथ करूंगी जिम्मेदारियो का निर्वहन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- जनपद पंचायत शक्ति की पूर्व अध्यक्ष, कृषि उपज मंडी शक्ति की उपाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा जांजगीर चांपा जिले की पूर्व अध्यक्ष, सीनियर एडवोकेट सुश्री अन्नपूर्णा राठौर को भारतीय जनता पार्टी शक्ति जिले की नवगठित जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उपरोक्त नियुक्ति छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन कुमार साय की अनुमति से छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष किरण सिंह देव ने की है, अन्नपूर्णा राठौर को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर जहां महिला कार्यकर्ताओं ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं

तो वहीं पार्टी जनों ने भी कहा है कि अन्नपूर्णा राठौर के नेतृत्व में जहां शक्ति जिले में भाजपा का संगठन मजबूत होगा तो वहीं अन्नपूर्णा राठौर विगत 30 वर्षों से लगातार भाजपा की राजनीति में सक्रिय रूप से कम कर रही है एवं अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से वे ग्रामीण क्षेत्र में जहां पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है तो वहीं जनपद पंचायत शक्ति की भी वे अध्यक्ष रह चुकी हैं, कृषि उपज मंडी शक्ति की उपाध्यक्ष रहने के साथ ही अविभाजित जांजगीर चांपा जिले में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चे की जिला अध्यक्ष की कमान भी संभाल चुकी हैं, एवं अन्नपूर्णा राठौर के नेतृत्व में जहां भारतीय जनता पार्टी निरंतर पूरे क्षेत्र में मजबूत हुई है तो वहीं एक सीनियर एडवोकेट होने के साथ ही लगातार कार्यकर्ताओं से संवाद कर भाजपा को मजबूत बनाने की दिशा में पहल करती हैं, सुश्री अन्नपूर्णा राठौर ने भी अपनी इस नियुक्ति पर कहा है कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उनको ज़िम्मेदारी सौंपी है वे पूरी सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी साथ ही अन्नपूर्णा राठौर शक्ति जिले में अन्य सामाजिक संस्थाओं में भी सक्रिय रूप से अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन कर रही है, साथ ही अन्नपूर्णा राठौर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समस्त कार्यक्रमों में भी सक्रिय रूप से भागीदारी करती हैं, एवं वे पूर्व में जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत के सदस्य के निर्वाचन में भी भाग ले चुकी हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading