*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

वन विभाग शक्ति ने करी बड़ी कार्रवाई,जैजैपुर क्षेत्र में दो आरा मिलो को किया गया सील, पीएचई विभाग शक्ति ने जल संरक्षण को लेकर उत्साह पूर्वक मनाया जल अर्पण दिवस

वन विभाग शक्ति ने करी बड़ी कार्रवाई,जैजैपुर क्षेत्र में दो आरा मिलो को किया गया सील, पीएचई विभाग शक्ति ने जल संरक्षण को लेकर उत्साह पूर्वक मनाया जल अर्पण दिवस kshititech
शक्ति जिले में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
वन विभाग शक्ति ने करी बड़ी कार्रवाई,जैजैपुर क्षेत्र में दो आरा मिलो को किया गया सील, पीएचई विभाग शक्ति ने जल संरक्षण को लेकर उत्साह पूर्वक मनाया जल अर्पण दिवस kshititech
शक्ति जिले में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
वन विभाग शक्ति ने करी बड़ी कार्रवाई,जैजैपुर क्षेत्र में दो आरा मिलो को किया गया सील, पीएचई विभाग शक्ति ने जल संरक्षण को लेकर उत्साह पूर्वक मनाया जल अर्पण दिवस kshititech
पीएचई विभाग द्वारा जल संरक्षण को लेकर आयोजित कार्यक्रम

वन विभाग शक्ति ने करी बड़ी कार्रवाई,जैजैपुर क्षेत्र में दो आरा मिलो को किया गया सील, पीएचई विभाग शक्ति ने जल संरक्षण को लेकर उत्साह पूर्वक मनाया जल अर्पण दिवस

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) सक्ती के तत्वावधान में विकासखंड सक्ती अंतर्गत हर घर जल प्रमाणित ग्राम पंचायत नवापाराकला में ‘जल अर्पण दिवस’ का आयोजन उत्साह, सहभागिता और गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के महत्व, जल स्रोतों की सुरक्षा तथा नल-जल योजना के सतत संचालन एवं संधारण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अतिथियों का स्वागत ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा आत्मीयता से किया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने जल जीवन मिशन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा करते हुए जल की शुद्धता, उसके स्वास्थ्य पर प्रभाव, जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा योजना के सुचारू संचालन हेतु नियमित जल कर भुगतान की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। साथ ही पंचायत राज अधिनियम के अंतर्गत 6 दिसंबर 2024 को राजपत्र में प्रकाशित न्यूनतम 60 रुपये जल शुल्क की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई। अधिकारियों ने बताया कि समय पर रखरखाव एवं सामुदायिक सहभागिता से प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकती है। ‘जल अर्पण दिवस’ जल के प्रति सम्मान, संरक्षण और सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। इस दिवस के माध्यम से ग्रामीणों को यह संदेश दिया गया कि जल केवल सुविधा नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। प्रतीकात्मक रूप से जल अर्पित कर अपव्यय रोकने और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल स्रोतों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में एफटीके किट के माध्यम से जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रदर्शन किया गया, जिससे ग्रामीणों को परीक्षण प्रक्रिया की जानकारी मिली और जलजनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही जल संरक्षण एवं स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। विद्यालयीन बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और रंगोली प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से ‘जल ही जीवन है’ का प्रभावी संदेश दिया। जनजागरूकता हेतु ग्राम में प्रभात फेरी निकाली गई तथा जल बंधन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत को योजना हस्तांतरण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय टीम के समन्वित प्रयासों से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, ग्राम पंचायत पदाधिकारी, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे

वनमण्डलाधिकारी के मार्गदर्शन में सक्ती वन परिक्षेत्र एवं उड़नदस्ता की संयुक्त कार्रवाई, जैजैपुर क्षेत्र के दो आरा मिल सीलबंद

सक्ती-संरक्षण एवं अवैध लकड़ी परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की गई।वनमण्डलाधिकारी के मार्गदर्शन में सक्ती वन परिक्षेत्र की टीम एवं उड़नदस्ता दल ने संयुक्त रूप से जैजैपुर क्षेत्र में संचालित आरा मिलों पर छापामार कार्रवाई करते हुए दो आरा मिलों को सीलबंद कर दिया,वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार हलेश्वर कुमार साहू, तुषार तथा गोपाल प्रसाद चंद्रा जैजैपुर द्वारा संचालित आरा मिलों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक अभिलेखों एवं वैधानिक प्रावधानों की जांच की गई। जांच उपरांत अनियमितताएं पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित आरा मिलों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध कटाई एवं लकड़ी के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने में सहायता मिलेगी। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वन अपराधों के विरुद्ध आगे भी सतत अभियान जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग ने सभी आरा मिल संचालकों से अपील की है कि वे शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं शर्तों का पालन सुनिश्चित करें, अन्यथा विधिसम्मत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी

सौर सुजला योजना से सकराली के किसान के जीवन में आई खुशहाली

सक्ती-जिले के विकासखंड डभरा अंतर्गत ग्राम सकराली के किसान श्री अवध राम (पिता श्री साधु) की मेहनत और सौर सुजला योजना का सहयोग आज एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी बन चुका है। क्रेडा विभाग के माध्यम से उनके खेत में 3 एच.पी. का सोलर सिंचाई पंप स्थापित किया गया, जिसने उनकी खेती और आय दोनों की दिशा बदल दी। सोलर पंप लगने से पहले श्री अवध राम डीजल पंप के सहारे खेती करते थे। डीजल की ऊँची कीमत के कारण वे केवल एक ही फसल ले पाते थे। एक एकड़ खेत की सिंचाई के लिए उन्हें लगभग 10 हजार रुपये तक डीजल पर खर्च करने पड़ते थे। इससे न केवल लागत बढ़ती थी, बल्कि डीजल पंप की खराबी और अनियमितता भी परेशानी का कारण बनती थी। सौर सुजला योजना का लाभ मिलने के बाद मात्र 10 हजार रुपये के अंशदान में सोलर पंप स्थापित हुआ। इससे डीजल पर होने वाला खर्च पूरी तरह समाप्त हो गया और सिंचाई की सुविधा सुचारु रूप से मिलने लगी। अब वे अपने खेत में वर्ष में दो फसल लेने लगे हैं। वर्तमान में श्री अवध राम एक एकड़ में आलू एवं गेहूं तथा 40 डिसमिल भूमि में परवल की खेती कर रहे हैं। इन फसलों से उन्हें लगभग 90 हजार रुपये का लाभ होने की उम्मीद है। इसके बाद धान की फसल से भी लगभग 60 से 70 हजार रुपये के मुनाफे का अनुमान है। इस प्रकार 1.4 एकड़ भूमि से उनकी वार्षिक आय लगभग 1.5 लाख रुपये तक पहुँचने की संभावना है। सोलर पंप की स्थापना ने न केवल उनकी खेती को लाभकारी बनाया है, बल्कि उनके परिवार की जीवनशैली में भी सकारात्मक बदलाव लाया है। आज श्री अवध राम आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते हुए अन्य किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। शासन द्वारा संचालित योजनाओं का यह सकारात्मक प्रभाव ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऐसी योजनाएं किसानों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता सह प्रारंभिक बाल्यावस्था एजुकेटर की नियुक्ति हेतु पात्र–अपात्र सूची जारी, 17 फरवरी तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

सक्ती-मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत गैर शासकीय संस्थाओं द्वारा संचालित बाल देखरेख संस्थाओं को शासकीय संस्था के रूप में संचालित किए जाने के उद्देश्य से संविदा के विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इस संबंध में संचालक, संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 22 दिसंबर 2025 को विज्ञापन जारी किया गया था। जिला महिला एवं बाल विकास विभाग, सक्ती से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत सामाजिक कार्यकर्ता सह प्रारंभिक बाल्यावस्था एजुकेटर पद हेतु पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर जारी कर दी गई है। उक्त सूची के संबंध में अभ्यर्थी 17 फरवरी 2026 को शाम 5:30 बजे तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा-आपत्ति निर्धारित समयावधि के भीतर कार्यालय जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, रीपा भवन, लवसरा रोड, जेठा, जिला–सक्ती में स्वयं उपस्थित होकर जमा करनी होगी। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अन्य जानकारी सक्ती जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://sakti.cg.gov.in/ पर जारी की जाएगी

विधानसभा सत्र के मद्देनजर अवकाश पर लगा प्रतिबंध

सक्ती- छत्तीसगढ़ की षष्ठम् विधानसभा का अष्टम सत्र दिनांक 23 फरवरी 2026 से प्रारंभ होने के फलस्वरूप कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने विधानसभा सत्र के अवसान तक जिले के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रतिबंध लगाया है। जारी आदेश के तहत कोई भी अधिकारी किसी भी प्रकार के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे एवं अपने निर्धारित मुख्यालय पर ही रहेंगे। कार्यालय प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को कोई अवकाश स्वीकृत नहीं करेंगे। अवकाश की नितांत आवश्यकता होने पर कलेक्टर, सक्ती के द्वारा ही अवकाश स्वीकृत किये जावेगें। जिसका नस्ती विभाग प्रमुख द्वारा स्वीकृति हेतु प्रस्तुत करेगें। सभी अधिकारी, कर्मचारी अपने मोबाईल नम्बर पर उपलब्ध रहना सुनिश्चित करेगें।

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा सक्ती की सामान्य सभा बैठक अपरिहार्य कारणों से निरस्त

सक्ती-भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा सक्ती की सामान्य सभा की बैठक, जो कलेक्टर की अध्यक्षता में 17 फरवरी 2026 को दोपहर 02 बजे कार्यालय कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित की जानी थी, अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दी गई है। बैठक की अगली तिथि के संबंध में पृथक से सूचना जारी की जाएगी।

वन विभाग शक्ति ने करी बड़ी कार्रवाई,जैजैपुर क्षेत्र में दो आरा मिलो को किया गया सील, पीएचई विभाग शक्ति ने जल संरक्षण को लेकर उत्साह पूर्वक मनाया जल अर्पण दिवस kshititech
पीएचई विभाग द्वारा जल संरक्षण को लेकर आयोजित कार्यक्रम
वन विभाग शक्ति ने करी बड़ी कार्रवाई,जैजैपुर क्षेत्र में दो आरा मिलो को किया गया सील, पीएचई विभाग शक्ति ने जल संरक्षण को लेकर उत्साह पूर्वक मनाया जल अर्पण दिवस kshititech
पीएचई विभाग द्वारा जल संरक्षण को लेकर आयोजित कार्यक्रम
वन विभाग शक्ति ने करी बड़ी कार्रवाई,जैजैपुर क्षेत्र में दो आरा मिलो को किया गया सील, पीएचई विभाग शक्ति ने जल संरक्षण को लेकर उत्साह पूर्वक मनाया जल अर्पण दिवस kshititech
पीएचई विभाग द्वारा जल संरक्षण को लेकर आयोजित कार्यक्रम
वन विभाग शक्ति ने करी बड़ी कार्रवाई,जैजैपुर क्षेत्र में दो आरा मिलो को किया गया सील, पीएचई विभाग शक्ति ने जल संरक्षण को लेकर उत्साह पूर्वक मनाया जल अर्पण दिवस kshititech
सौर सुजला योजना से किसान हुआ लाभान्वित

प्रातिक्रिया दे

Back to top button