14 फरवरी को शक्ति में होगा वरिष्ठ साहित्यकार एल. आर. जायसवाल के काव्य संकलन ललितावली का विमोचन, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ कुमुदिनी बाग द्विवेदी के मुख्य आतिथ्य में होगा कार्यक्रम, पूर्व मंत्री मेधाराम साहू सहित रमेश सिंघानिया भी रहेंगे मौजूद

14 फरवरी को शक्ति में होगा वरिष्ठ साहित्यकार एल. आर. जायसवाल के काव्य संकलन ललितावली का विमोचन, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ कुमुदिनी बाग द्विवेदी के मुख्य आतिथ्य में होगा कार्यक्रम, पूर्व मंत्री मेधाराम साहू सहित रमेश सिंघानिया भी रहेंगे मौजूद kshititech
वरिष्ठ साहित्यकार एल आर जायसवाल शक्ति
14 फरवरी को शक्ति में होगा वरिष्ठ साहित्यकार एल. आर. जायसवाल के काव्य संकलन ललितावली का विमोचन, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ कुमुदिनी बाग द्विवेदी के मुख्य आतिथ्य में होगा कार्यक्रम, पूर्व मंत्री मेधाराम साहू सहित रमेश सिंघानिया भी रहेंगे मौजूद kshititech
श्री जायसवाल जी द्वारा स्वरचित पुस्तक
14 फरवरी को शक्ति में होगा वरिष्ठ साहित्यकार एल. आर. जायसवाल के काव्य संकलन ललितावली का विमोचन, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ कुमुदिनी बाग द्विवेदी के मुख्य आतिथ्य में होगा कार्यक्रम, पूर्व मंत्री मेधाराम साहू सहित रमेश सिंघानिया भी रहेंगे मौजूद kshititech
वरिष्ठ साहित्यकार रमेश सिंघानिया बाराद्वार

14 फरवरी को शक्ति में होगा वरिष्ठ साहित्यकार एल. आर. जायसवाल के काव्य संकलन ” “ललितावली” का विमोचन, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ कुमुदिनी बाग द्विवेदी के मुख्य आतिथ्य में होगा कार्यक्रम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-सांस्कृतिक विकास मंच सक्ति द्वारा नगर के वरिष्ठ साहित्यकार एल.आर.जायसवाल ‘ललित’ के काव्य संकलन “ललितावली” का गायत्री शक्ति पीठ सक्ति में 14 फरवरी शनिवार दोपहर दो बजे विमोचन समारोह का आयोजन जिला शिक्षाधिकारी मान. डाॅ. कुमुदिनी वाघ द्विवेदी के मुख्य आतिथ्य में किया गया है। समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के भू.पू. शिक्षा मंत्री मेधाराम साहू करेंगे। विशिष्ट अतिथि सोण्डका (जिला रायगढ़ ) के वरिष्ठ साहित्यकार सेवा निवृत्त प्राचार्य रामभजन पटेल तथा बाराद्वार के लब्ध प्रतिष्ठित सजलकार रमेश सिंघानिया होंगे। उल्लेखनीय है कि सांस्कृतिक विकास मंच सक्ति के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार एल. आर. जायसवाल का यह चौथा काव्य संग्रह है। अपने चौथे काव्य संग्रह “ललितावली” में उन्होंने आध्यात्मिक, पौराणिक, ऐतिहासिक, राष्ट्रीय, सामाजिक एवं सम-सामयिक विषयों को संजोने का प्रयास किया है। पुस्तक की भूमिका रमेश सिंघानिया ने लिखी है। सक्ति नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, जे. एल. एन. डिग्री कालेज की प्राचार्या डाॅ. शालू पाहवा, साहित्यकार रामभजन पटेल ने काव्य संग्रह के प्रकाशन पर अपने शुभकामना संदेश प्रेषित किए हैं। मंच के सचिव भगतराम साहू ने सभी प्रबुद्ध जनों से विमोचन समारोह में शामिल होने का अनुरोध किया है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading