शक्ति जिले के प्रसिद्ध गुढ़वा जलप्रपात में वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान- वन परिक्षेत्र अधिकारी किशन गबेल के नेतृत्व में वन अमले ने करी सफाई. वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री गबेल ने कहा पर्यटक स्वच्छता का भी रखें ध्यान. प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं इस जलप्रपात में






शक्ति जिले के प्रसिद्ध गुढ़वा जलप्रपात में वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान- वन परिक्षेत्र अधिकारी किशन गबेल के नेतृत्व में वन अमले ने करी सफाई. वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री गबेल ने कहा पर्यटक स्वच्छता का भी रखें ध्यान
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति जिले के विकासखंड शक्ति के प्रसिद्ध गुढ़वा जलप्रपात में 24 सितंबर को वन परिक्षेत्र अधिकारी शक्ति किशन गबेल के नेतृत्व में वन विभाग द्वारा स्वच्छता का अभियान चलाया गया। सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत चले इस स्वच्छता अभियान में जहां वन विभाग शक्ति के उपवन मंडल अधिकारी शिवेंद्र कुमार साहू वन विद्यालय शक्ति।एवं वन परिक्षेत्र शक्ति के अधीनस्थ समस्त प्रशिक्षु एवं विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे इस दौरान गुढ़वा जलप्रपात के आसपास के पूरे परिसर को साफ सफाई किया गया तो वहीं गुढ़वा जलप्रपात में आने वाले पर्यटकों द्वारा फेंके जाने वाले डिस्पोजल एवं अन्य सामग्रियों को भी निर्धारित स्थल पर फेंका गया
वन परिक्षेत्र अधिकारी ने करी अपील- जलप्रपात स्थल को रखें साफ सुथरा
वहीं इस दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी किशन गबेल ने पर्यटकों से भी आग्रह किया कि गुढ़वा जलप्रपात हमारे जिले का एक गौरव है। तथा यहां हम सभी सह परिवार मनोरंजन के लिए आते हैं किंतु यहां किसी भी प्रकार के कचरे को इधर-उधर ना फेंकते हुए एक निर्धारित स्थल पर फेंके तथा हम प्लास्टिक का उपयोग न करें। पर्यावरण को संरक्षित करने की दिशा में हम अपना योगदान दें
वन विभाग की सक्रियता को दिन ग्रामीण भी पहुंचे श्रमदान करने
24 सितंबर को वन विभाग द्वारा सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत चलाए गए स्वच्छता अभियान मे आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने भी पहुंचकर वन विभाग के इस कार्य की प्रशंसा की. तथा ग्रामीणों ने भी कहा कि वे यहां आने वाले पर्यटकों से भी स्वच्छता को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाएंगे तथा इस पूरे परिसर को हमेशा साफ सुथरा रखेंगे









