नगरदा के धान खरीदी केंद्र की सुचारू व्यवस्था से किसान खुश, क्षेत्र के सरपंचों ने भी कहा- खरीदी प्रभारी द्वारा व्यवस्थित ढंग से लिया जा रहा किसानों का धान, किसान झामुलाल ने भी किया 55 क्विंटल धान का विक्रय खुश थे झामुलाल

नगरदा के धान खरीदी केंद्र की सुचारू व्यवस्था से किसान खुश, क्षेत्र के सरपंचों ने भी कहा- खरीदी प्रभारी द्वारा व्यवस्थित ढंग से लिया जा रहा किसानों का धान, किसान झामुलाल ने भी किया 55 क्विंटल धान का विक्रय खुश थे झामुलाल kshititech
नगरदा  के धान खरीदी केंद्र में धान बेचने आये किसान

नगरदा के धान खरीदी केंद्र की सुचारू व्यवस्था से किसान खुश, क्षेत्र के सरपंचों ने भी कहा- खरीदी प्रभारी द्वारा व्यवस्थित ढंग से लिया जा रहा किसानों का धान, किसान झामुलाल ने भी किया 55 क्विंटल धान का विक्रय खुश थे झामुलाल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति विकासखंड के सेवा सरकारी समिति उपार्जन केंद्र- नगरदा पंजीयन क्रमांक 1059 में धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था से जहां किसान खुश है, तो वहीं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रारंभ की गई धान खरीदी कार्य दिवस से ही नगरदा में धान खरीदी का काम सुचारू ढंग से चल रहा है, एवं इस धान खरीदी के कार्य में लगे खरीदी प्रभारी तथा कर्मचारियों द्वारा जहां समिति में आने वाले कृषकों को बेहतर ढंग से छत्तीसगढ़ शासन की मंशानूरूप सुविधाये उपलब्ध करवाई जा रही है, तो वहीं समय पर किसानों का धान लेकर उनकी भुगतान संबंधी प्रक्रियाओं को भी समिति के माध्यम से त्वरित निराकरण किया जा रहा है

सरपंचों ने भी करी समिति की व्यवस्था की प्रशंसा

वहीं इस संबंध में सेवा सहकारी समिति नगरदा के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरदा, ग्राम पंचायत सेंदरी, ग्राम पंचायत पुटेकेला के सरपंचों सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भी इस संबंध में कहा कि नगरदा के धान खरीदी केंद्र में सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं, एवं यहां आने वाले किसान जहां धान बेचकर खुश हैं, तो वहीं किसानों को भी धान बेचने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो रही है, तथा सरपंचों ने स्वयं खरीदी केंद्र का जाकर निरीक्षण भी किया एवं धान बेचने आए किसानों से भी पूछताछ की

नगरदा धान खरीदी केंद्र में किसान झामूलाल ने 55.20 क्विंटल धान का किया विक्रय, पारदर्शी व सुगम व्यवस्था से जताई संतुष्टि

छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया जारी है। इसी कड़ी में सक्ती जिले के नगरदा धान खरीदी केंद्र में ग्राम पुटेकेला के किसान झामूलाल जायसवाल ने 55.20 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया। किसान झामूलाल जायसवाल ने धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया को आसान, तेज़ एवं पारदर्शी बताते हुए संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से सटीक तौलाई की गई तथा हमालों की समुचित व्यवस्था उपलब्ध रही, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य मिलने से किसानों को अच्छा आर्थिक लाभ हो रहा है। साथ ही समय पर भुगतान की व्यवस्था किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। झामूलाल जायसवाल ने धान खरीदी केंद्रों में लागू ऑनलाइन टोकन प्रणाली की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि इससे समय और श्रम की बचत हो रही है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading